Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: आधार कार्ड मशीन खराब, आम जनता हो रही हैं परेशान


सहतवार ( बलिया) स्थानिय क्षेत्र के सहतवार पोस्ट आफिस मे आये दिन आधार कार्ड मशीन खराब होने से आधार कार्ड बनवाने वाले लोगो को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है,सहतवार पोस्ट आफिस मे आधार कार्ड बनाने वाली मशीन लगभह बीस पच्चीस दिनो से खराब पड़ी है। आधार कार्ड बनवाने के लिए रोज लगभग 25,30 की संख्या मे लोग आते है, और मशीन खराब होने के चलते वापिस लौट जाते है, पोस्ट आफिस के कर्मचारियो से पुछने पर पता चलता है कि मशीन खराब है बनने के लिए गया है।
लोगो का कहना है कि पोस्टआफिस के कर्मचारियो द्वारा लगभग 20,25 दिनो से यही कहा जा रहा है। बच्चो का एडमिशन कराने ,बैक से पैसा निकालने या किसी काम के लिए आज कर्मचारियो द्वारा पहले आधार कार्ड ही माँगा जा रहा है। ऐसे मे कैसे कोई काम होगा । समझ मे नही आ रहा है । लोगो ने प्रशासन से सहतवार पोस्ट आफिस का आधार कार्ड मशीन जल्द से जल्द ठीक कराने की माँग की है,ताकि लोगो के बच्चो का एडमिशन व अन्य काम समय से हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---