Left Post

Type Here to Get Search Results !

इमरजेंसी के जमाने से भी बुरी हालत मे पहुंच गया है देश- रामगोविंद चौधरी


बांसडीह (बलिया) समाजवादी पार्टी के ब्लॉक स्तरीय संगठन कमेटी के सेक्टर प्रभारी,बूथ प्रभारी व बूथ कमेटी के सदस्यों की बैठक सोमवार को सपा कैम्प कार्यालय पर हुई। ब्लॉक अध्यक्ष छितेस्वर सिंह के अध्यक्षता में हुई बैठक के मुख्य अतिथि नेता बिरोधी दल उत्तर प्रदेश रामगोविन्द चौधरी रहे ।उन्होंने कहा कि आज देश इमरजेंसी के जमाने से भी बुरी हालत में पहुँच गया है।वो शक्तियां अपने नये तेवर व कलेवर में और मजबूती के साथ खड़ी दिखाई दे रही है।आज जनता के बुनियादी मुद्दे राजनीत के बहस के केंद्र में नही है।आज संबैधानिक संस्थाओ पर हमले हो रहे हैं।
जनता के मौलिक अधिकारों से उनको बंचित किया जा रहा है।ऐसे में इस बिसय पर पूरे प्रदेश में ऐसे बैठकों का समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजन किया जा रहा है ताकि कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र बिरोधी शक्तियों को समझने के लिए जागरूक एवम सचेष्ट किया जा  सके।नेता बिरोधी दल ने कहा कि जब सत्ता और शासन संबेदन हीन हो जाये और जनता को  उनके अधिकारों से बंचित करने का संयंत्र को जायज ठहराया जाने लगे,असहमति की आवाज को दबाने का कुचक्र रचा जाने लगे तो ऐसे में संघर्ष के अलावा दूसरा कोई भी रास्ता बचता ही नही है।उन्होंने दिनकर की पंक्तियों को उद्धरित करते हुए कहा कि "समर शेष है नही पाप का भागी केवल ब्याध।जो तटस्थ है समय लिखेगा उसका भी अपराध"
उन्होंने कहा कि आज बिषम व दुरूह परिस्थितियों में समाजवादी साथियो के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि वे लोकतंत्र बिरोधी षड्यन्त्रकारी मिथ्यावादी और पाखण्डी शक्तियों के तिलस्म को तोड़ने के लिये सजग एवम सचेष्ट रहे। अंत मे उन्होंने मुक्तिबोध को उद्धरित करते हुए कहा कि "अभिब्यक्ति के सारे खतरे उठाने ही होंगे, तोड़ने ही होंगे गढ़ मठ सब । पहुँचना होगा दुर्गम पहाड़ो के उस पार।।"
बैठक में मुख्य रूप से बिधानसभाध्यक्ष हरेंद्र सिंह,डॉ हरिमोहन सिंह, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष बिनोद गिरी, अशोक यादव , शशिकांत वर्मा,लव सिंह,संजय पांडे,कौशल पांडे, अवध सिंह,  हीरालाल वर्मा,बिहारी पांडेय,यदुनाथ सिंह, राकेश तिवारी छोटे,बदरुद्दीन, मैनुद्दीन, सज्जाद अनवर,अरविंद राजभर, नंदलाल यादव,रजनीश पांडेय,संचालन रविन्द्र सिंह ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---