सिकन्दरपुर (बलिया)- स्थानिय क्षेत्र के सिकन्दरपुर बलिया मार्ग पर सोमवार 23 जुलाई को बहेरी मोड़ के समीप चार पहिया वाहन के धक्के से मोटर साईकिल सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये।
यह घटना सोमवार सुबह की है, राशिद पुत्र तय्यब तथा अर्शेआलम पुत्र सईद अपनी मोटर साईकिल द्वारा सिकन्दरपुर से बलिया की तरफ जा रहे थे की अचानक बहेरी मोड़ पर साईकिल सवार युवती को बचाने के चक्कर में सामनें से आ रहे चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए तथा दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।
स्थानिय लोगों की मदद से आनन फानन में उन्हें सदर अस्पताल बलिया ले जाया गया, वहां से चिकित्सक ने राशिद की हालत गम्भीर देख कर बनारस के लिए रेफर कर दिया, तथा अर्शे आलम का ईलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राशिद के जबड़े पर गम्भीर चोटे आई हैं तथा कान से लगातार खून निकल रहा है।

