सिकंदरपुर (बलिया) सिकंदरपुर में शनिवार को निकलने वाले ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है। पिछली दिनों हुई घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी और कप्तान की निगाह लगातार सिकंदरपुर के महावीर झंडा जुलूस पर बनी हुई है। वही पूरी तरह से महाबीरी झण्डा का जुलूस तीसरी आंख की निगाह में रहेगी।
पिछले दिनों हुई पीस कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट शब्दों में लोगों को चेतावनी दे दिया है की किसी भी प्रकार की मन से भ्रम निकाल दे। और अफवाहों पर ध्यान न देते हुये शांति से जुलूस निकाले। आराजकता फैलाने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी चाहे वह कितना भी राजनीतिक पैठ वाला हो। महावीरी झंडा जुलूस के दिन पूरी तरह से सिकंदरपुर को पुलिस छावनी के रूप में तबदील कर दिया गया है।
वही क्षेत्राधिकारी ने बताया कि महावीर झंडा सकुशल संपन्न कराने के लिए सिकंदरपुर नगर को 3 सेक्टर जोन में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक उपजिलाधिकारी और एक जोनल पुलिस ऑफिसर उस सेक्टर के प्रभारी होंगे।
महावीरी झंडा जुलूस के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, तीन उपजिलाधिकारी, तीन क्षेत्राधिकारी, 9 पालतुन पीएसी, 22 थानाध्यक्ष, 800 पुलिस कांस्टेबल, 4 क्विक रिएक्शन टीम, 2 वज्र वाहन टीम, 3 फायर सर्विस टीम, 3 महिला थानाध्यक्ष, 30 महिला कॉन्स्टेबल, 4 टीयर गैस स्क्वायड टीम, 300 होमगार्ड के साथ साथ 500 पब्लिक सहयोगी वालंटियर जुलूस के दौरान साथ होंगे। 20 चिन्हित जगहों पर पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में छतो से फोटोग्राफी करेगी और जुलूस में 5 पुलिसकर्मी सादी वर्दी मे फोटोग्राफी करेंगे, पूरे नगर में 50 सीसीटीवी कैमरें गोपनीय तौर पर लगाये गए हैं।
जुलूस के दौरान पूरे क्षेत्र मे ड्रोन कैमरे से निगरानी की जायेंगी। इस महावीरी झंडा जुलूस सिकन्दरपुर मे मऊ,आजमगढ़ व बलिया जिले से लगभग 55 से 60 थानो की फोर्स को तैनात किया जायेगा। वही जुलुश के दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग व एम्बुलेंस टीम को भी पूरी मुस्तैदी से रहने का निर्देश दिया गया है।

