Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई नवानगर के अध्यक्ष ने किया बच्चों मे ड्रेस का वितरण


सिकन्दरपुर (बलिया)  शिक्षा क्षेत्र नवानगर के अंतर्गत शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई नवानगर के अध्यक्ष सुशील कुमार व उनकी टीम के द्वारा क्षेत्र के उच्च व प्राथमिक विद्यालय गोसाईपुर, प्राथमिक विद्यालय बसारिखपुर, उच्च व प्राथमिक विद्यालय चेतन किशोर, प्राथमिक विद्यालय नेमा का टोला, प्राथमिक विद्यालय उचवार, प्राथमिक विद्यालय हरनाटार, प्राथमिक विद्यालय रसड़ी, उच्च व प्राथमिक विद्यालय गाजी पाकड़ आदि विद्यालयों मे जाकर लगभग 900 से 1000 छात्र व छात्राओं मे ड्रेस का वितरण किया।
ड्रेस पाकर बच्चों मे खुशी की लहर सी दौड़ गयी और सभी बच्चे झुम उठे उनके चेहरे ही देखते बन रहे थे,सभी बच्चों के चेहरे पर गजब की खुशी और मुस्कान देखने को मिली।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---