Left Post

Type Here to Get Search Results !

काश मैं भी एक नेता होता तो मेरी भी शिकायत पर उच्चाधिकारी ध्यान देते..


खबरें आजतक Live से पीड़ित ने बयां की अपनी दास्तां

बलिया (ब्यूरो) बांसडीह कोतवाली थाना अंतर्गत सारंगपुर गांव में स्थानीय पुलिस द्वारा बुधवार की दोपहर में जो तांडव किया गया उसकी शिकायत पीड़ित द्वारा जिले के उच्चाधिकारी के पास करने के बाद भी पूरा परिवार आज भी पुलिस की खौफ से भयभीत है,यह बात सारंगपुर के पीड़ित देव कुमार सिंह उम्र 75 वर्ष ने "खबरें आजतक Live" से बातचीत मे पीड़ीत ने कहा कि मैं अपने घर की दीवार 2 दिन पहले जुड़वा रहा था। 

जिसकी शिकायत पड़ोसियों द्वारा किए जाने पर कोतवाली थाना के एक दरोगा हमराही सिपाही के साथ दरवाजे पर पहुंचकर हमसे ₹10000 की मांग करते हुए कहा कि अगर आप पैसा दे देते हैं तो आपके पड़ोसी जो परेशान करते हैं वह हम ठीक कर देंगे,पीड़ित देव कुमार ने कहा कि पैसा हम नहीं देंगे आप कार्यवाही कीजिए इस पर पुलिस वाले अपना आपा खोते हुए हमें और हमारे परिवार की महिलाओं और बेटे को गंदी-गंदी गालियां देने लगे और मेरे बेटे का कपड़ा पकड़कर खींचने लगे।

जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली से करने के बाद भी पूरे परिवार में पुलिस के आतंक का खौफ बना हुआ है "खबरें आजतक Live" से बात करते हुए देव कुमार सिंह ने कहा कि काश हम भी नेता होते तो उच्चाधिकारी हमारी भी पीड़ा पर ध्यान देते और हमें भी न्याय मिल पाता पीड़ित देव कुमार ने कहा कि एक भाजपा नेता को हवालात में बंद कर दिया गया तो प्रशासन ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए दोषी पुलिस कर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया गया,पर मेरे शिकायत पर अभी तक उच्चाधिकारियों की नजर नही पड़ी,अब तो यही लगता है कि काश़ मै भी एक नेता होता......।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---