सिकंदरपुर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के पुलिस चौकी प्रांगण में महावीरी झंडा रथयात्रा त्यौहार के मद्देनजर व आज रात्रि निकलने वाली तीसरी भरत अखाड़ा का जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु रविवार की शाम को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई,जिसमें हिंदू व मुस्लिम धर्म के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ नगर के गणमान्य वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ साथ काफी लोगो ने हिस्सा लिया,इस बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्राधिकारी विजय प्रताप यादव,थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी व चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे मौजूद रहे।
बताते चलें कि बीते गुरुवार को लक्ष्मण जुलूस के दौरान कुछ अराजक तत्वों द्वारा नगर में स्थापित शांति व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश की गई थी जिसमें क्षेत्राधिकारी विजय प्रताप यादव को भी चोट आई थी,प्रशासन ने अपनी जवाबी कार्यवाही करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था,इस घटनाक्रम के बाद नगर के कुछ लोगों में पुलिस प्रशासन को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी उसी तनावपूर्ण स्थिति को सामान्य करने व आपसी सामंजस्य को बहाल करना इस बैठक का मुख्य उद्देश्य था।
इस बैठक में मुख्य रुप से पूर्व नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल,भीष्म यादव,प्रमोद गुप्ता,बिहारी पाण्डेय,वैजनाथ पाण्डेय,मदन राय,मिठाईलाल,जयराम पाण्डेय जीतन पाण्डेय,लाल बचन वर्मा आदि लोगों ने महावीरी झंडा रथ यात्रा के दौरान शांतिपूर्ण कानून व्यवस्था को कायम बनाए रखने और आपसी सद्भाव सामंजस्य को स्थापित करने के लिए हर प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी नगर वासियों से अपील किया कि वह आपसी सद्भाव सामंजस्य को कायम रखते हुए अपने त्यौहार को खुशी और आनंद के साथ मनाएं तथा कोई भी अराजक तत्व इस त्यौहार में खलल डालने की कोशिश करें तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें व पुलिस प्रशासन का पूर्ण रुप से सहयोग करें।
बैठक के समापन पर उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी विजय प्रताप यादव ने कहा कि सभी अखाड़ों के लोग अपने आप में स्वशासन को स्थापित करें जिससे पुलिस की ज़रूरत ही ना पड़े अगर पुलिस की जरूरत पड़ती है तो इसका मतलब यह है कि अखाड़े के लोग अपने ही लोगों को संभालने में कमजोर पड़ रहे हैं,आगे उन्होंने कहा कि हम सदैव आपके साथ हैं और रहेंगे पर हर अखाड़ा अपने आप में अगर स्वशासन को स्थापित कर ले तो सभी परिस्थितियों से सामान्य रूप से निपटा जा सकता है।
इस बैठक में बिहारी पांडे,राजू पांडे प्रधान,रोहित कुमार वर्मा,,खुर्शीद नेता,लाल बच्चन प्रजापति,जावेद इकबाल,मास्टर ऐनरूल हक,अहमद अंसारी,नवरूल बारी,भैरव वर्मा,हाफिज इलियास,मनोहर बाबा,मदन राय,राजेश वर्मा,जसवंत मौर्या,जितेश वर्मा,राजकुमार भारद्वाज,मुन्ना हाशमी,जीतन पाण्डेय,नादिर मेंबर,डब्ल्यू गुप्ता,वीरा यादव समेत सैकड़ों नगरवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी विजय प्रताप यादव व संचालन थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी ने किया।



