Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: लक्ष्मण जुलूस के दौरान शान्ति भंग करने के आरोप मे दो व्यक्ति गिरफ्तार


कानून व्यवस्था को कायम बनाए रखने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध-थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी

अराजकता फैलाने वाले तत्वों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा-चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे

सिकन्दरपुर (बलिया)   पुरा सिकन्दरपुर नगर इस समय महावीरी झण्डा जुलूस के रंग मे रंगाया हुआ है इसी के तहत गुरुवार की शाम को भव्य लक्ष्मण जुलूस पूरे सिकन्दरपुर नगर मे निकाला गया था।
बताते चले की सिकन्दरपुर नगर पुलिस प्रशासन के नजर मे अतिसंवेदनशील नगर है इसलिए पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की चूक नही करना चाहता,इसी कड़ी मे लक्ष्मण जुलूस भी पुलिस प्रशासन के कड़ी निगरानी के बीच निकाला गया था।

इस जुलूस के दौरान कुछ अराजक तत्वों द्वारा शान्ति भंग करनें की कोशिस की गयी,परन्तु स्थानीय पुलिस प्रशासन की सतर्कता की वजह से कोई अनहोनी नही हुई,और दो अराजक तत्वों को चिन्हीत करके शान्ति भंग करने की कोशिश व अराजकता फैलानें के आरोप में स्थानीय  स्थानीय  पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके चालान कर दिया गया।
बताते चलें की सिकन्दरपुर में इन दिनों ऐतिहासिक महावीरी झण्डा जुलूस का त्योहार अपने पूरे शबाब पर है,जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन कहीं भी किसी तरह की घटना होने की गुंजाईश तक नहीं छोड़ना चाहता है।
पुलिस के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगर कोई भी व्यक्ति किसी के बहकावे में आकर कानून व्यवस्था को तोड़नें की कोशिश करते हुए पाया जाता है तो पर उसके खिलाफ कठोर धाराओं के तहत कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---