Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर: पुलिस प्रशासन नें ड्रोन कैमरे से लिया पूरे नगर का जायजा


सिकन्दरपुर (बलिया)-महावीरी झंडा जुलूस के मद्देनजर प्रशासन पुरी तरह मुस्तैद है,ताकि नगर में शांति व्यवस्था पूर्ण रूप से कायम बना रहे,इसी कड़ी के तहत गुरुवार शाम को नगर मे पुलिस प्रशासन द्वारा नगर में एक रूट मार्च निकाला गया ।
इस रूट मार्च में उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव,तहसीलदार जितेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार महेंद्र प्रसाद,एस.एच.ओ सिकन्दरपुर अनिलचन्द तिवारी,चौकी प्रभारी सिकन्दरपुर देवेन्द्रनाथ दुबे विशेष तौर पर मौजूद रहे ।

इस पुरे रूट मार्च के दौरान हर विवादित व संदिग्ध जगहों पर ड्रोन कैमरे के द्वारा कड़ी जांच पड़ताल की गई तथा विवादित जगहों को चिन्हित किया गया।
ड्रोन कैमरे की शुरुआत मेन चौक बाजार से की गई जहां पर थानाध्यक्ष सिकन्दरपुर ने खुद ड्रोन कैमरे को उड़ाकर पूरी स्थिति का जायजा लिया ।
इस दौरान पुलिस प्रशासन के द्वारा नगर के कई हिस्सों सहित मोहल्ला गन्धी,मोहल्ला भिखपुरा,तथा मैनापुर मोड़ पर विशेष तौर पर ड्रोन कैमरे से जांच पड़ताल किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---