सिकंदरपुर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के कठौड़ा गांव में "बेटी को पढ़ाओ सशक्त बनाओ" अभियान के तहत हिंदू समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्कर राय मोनू की अध्यक्षता में एक जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें गरीब,असहाय व पिछड़ों परिवारों के बेटियों की शिक्षा पर चर्चा कर "बेटी को पढ़ाओ सशक्त बनाओ" अभियान को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया।
हिंदू समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्कर राय मोनू ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि हर गरीब परिवार के बेटियों को पूर्ण शिक्षा मिलें,कोई भी गरीब,असहाय बेटी शिक्षा से वंचित न हो इसलिये हिंदू समाज पार्टी ने "बेटी को पढ़ाओ सशक्त बनाओ" अभियान के तहत हर गरीब,असहाय व पिछड़ों परिवार के बेटियों को इस अभियान के तहत कक्षा एक से आठवीं क्लास तक मुफ्त पढ़ाई, लिखाई, रहने, खाने, कापी, किताब आदि की व्यवस्था हिंदू समाज पार्टी करेगीं।
इस बैठक में जरूरतमंद परिवारों के लिये जिलाध्यक्ष पुष्कर राय मोनू द्वारा एक नंबर 9958262111 भी जारी किया गया जिस नंबर पर हर जरूरतमंद परिवार सम्पर्क करके अपने बेटियों को शिक्षा दिला सकते है।
इस बैठक मे मुख्य रूप से भोला पांडेय, अंकित राय, पंकज मिश्रा, शैलेंद्र राय, छोटू राय चुनमुन, अंकुर पंडित, राजेश कुमार, पंकज साहनी, प्रेमशंकर राय, अश्वनी शर्मा व उज्जवल समेत सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

