सिकंदरपुर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के कठौड़ा गांव में गुरु शिव ज्ञान महायज्ञ महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ की गई,जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद थी।
यह कलश यात्रा की शुरुआत कठौड़ा शिव मंदिर से होते हुए जंगली बाबा के मंदिर पर पहुंच सभी श्रद्धालुओं ने अपने-अपने कलश में जल भरकर वहां से संपूर्ण गांव की परिक्रमा करते हुए कलश यात्रा पुनः शिव मंदिर कठौड़ा पहुंची।
बताते चलें कि गुरु शिव ज्ञान महायज्ञ महोत्सव 23 जुलाई से 27 जुलाई तक चलेगा जिसके तहत भव्य कलश यात्रा, ओम नमः शिवाय का अखंड जाप, अखंड संकीर्तन, विशाल संत समागम, कलश विसर्जन एवम यज्ञ पूर्णाहुति, वेदी पूजन एवं गौ पूजन, व विशाल भंडारा प्रसाद वितरण आदि कार्यक्रम मुख्य रूप से शामिल है।

