सिकंदरपुर (बलिया) विकासखंड नवानगर के ग्राम पंचायत किशोर चेतन में शुक्रवार की दोपहर अचानक आजमगढ़ मंडल के उप निर्देशक पंचायती राज जयदीप त्रिपाठी ने पहुंच ओडीएफ हुये गांव किशोर चेतन में बने शौचालयों की गहनता से जांच की तथा शौचालय में पात्रता व उसकी गुणवत्ता सही पाए जाने पर ग्राम प्रधान रजनीश राय व ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल कुमार वर्मा को बधाई भी दिए। तथा वहां मौजूद लोगों से भी शौचालय के बारे में जानकारी भी हासिल की और शौचालय बनाने के लिए जागरुक भी किए। इस मौके पर शैलेश ओझा डीपीसी, राजू पटेल, ग्राम प्रधान रजनीश राय, ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल कुमार वर्मा, अनिल राय, रूपेश, के साथ गांव के लोग भी मौजूद रहे।
रिपोर्ट- रमेश जयसवाल

