सिकंदरपुर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के पुलिस चौकी सिकंदरपुर के प्रांगण में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन इकाई सिकंदरपुर ने संरक्षक शम्भु नाथ मिश्र व अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधि मंडल ने नवागत चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका भव्य स्वागत व अभिनंन्दन किया।
इस मौके पर नवागत चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि सिकन्दरपुर नगर मे शांतिपूर्ण माहौल व्यवस्था को कायम रखना तथा गरीब असहायों के साथ पूर्ण न्याय करना मेरी सर्वप्रथम प्राथमिकता होगी, नगर मे किसी भी तरह की अराजकता स्वीकार्य नही होगी तथा अराजक तत्वो को किसी भी हाल मे बख्सा नही जायेगा।
इस प्रतिनिधिमंडल में अजय तिवारी, रमेश जयसवाल, संतोष शर्मा, विनोद कुमार गुप्ता, इमरान खान, गोपाल प्रसाद गुप्ता, नुरूल होदा, रजनीश श्रीवास्तव व अरविंद पांडे आदि लोग शामिल रहे।

