प्रदूषण मुक्त वातावरण के लिए नगर अध्यक्ष ने लगाए 151 पौधे
सहतवार ( बलिया) आदर्श नगर पंचायत सहतवार के वार्ड नं 8 मे कुँवरसिह प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित उदाहू बाबा के स्थान के पास आम लोगो के स्वच्छ पेयजल हेतु राजवित्त आयोग 2017 - 18 मे प्रस्तावित एक हजार लीटर क्षमता वाले आर ओ प्लांट का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता सिह द्वारा फीता काटकर किया गया।
वही स्वच्छ व प्रदुषण मुक्त वातावरण हेतु 151पौधे जिसमें आम, नीम, अमरुद, जामुन, छतिवन, यूकोलिपटस, पीपल आदि का पौधा नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता सिह द्वारा ब्रह्मबाबा स्थान के प्रांगण मे लगाया गया, उनका लक्ष्य एक हजार एक पौधा पूरे नगर पंचायत मे खाली जगहो पर लगाने का है।
इस अवसर पर सरिता सिह ने कहा कि आज हर जगह हैण्ड पम्प का जल दूषित होता जा रहा है, सम्पन्न लोग तो आर ओ का पानी खरीद कर पी रहे है, वही कुछ लोग ऐसे भी है जो आर ओ का पानी नही खरीद सकते है,पर मजबूरी वस दूषित जल पी रहे है, सरकार की मंशा है कि हर लोग स्वच्छ जल पिये और स्वस्थ रहे।
आगे उन्होंने कहा कि पेड़ो की कटाई अन्धा धुन्ध हो जाने से आज मानसून बहुत ज्यादा प्रभावित हो गया है, जिससे पूरा वातावरण दूषित हो गया है, जिसका प्रभाव समय से वर्षा का न होना है,आह्वान किया की आओ आज हम सभी लोग साथ मिलकर शपथ ले कि अपने द्वार या दरवाजे के पास खाली स्थानो पर पेड़ लगाकर उसकी रक्षा करेगे, ताकि आने वाले समय मे हमारे बच्चो को प्रदूषण से मुक्ति मिल सके।
इस अवसर पर निरजसिह "गुड्डू", राजेश्वरसिह, झम्मन, सुनील सिह, सुरेश प्रसाद, ध्रुव सिह, पंकजसिह, बब्लू पाण्डेय आदि अन्य लोग उपस्थित थे।


