बांसडीह (बलिया) आप सभी कार्यकर्ताओं के ही भरोसे हम लोगो को मिशन 2019 का फतह करना है। आप लोगो को नही भूलना चाहिए कि आप का मुकाबला झूठ बोलने वाले फरेबी व पाखंडी लोगो से है।आप को बराबर सजग एवम सचेष्ट रहने की जरूरत है।लोकसभा चुनाव समय से पहले भी हो सकते है।आप हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहे ।उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी के है जो कि बांसडीह समाजवादी पार्टी के कैम्प कार्यालय में जोन प्रभारी,सेक्टर प्रभारी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा।
उन्होंने कहा कि पूर्व समाजवादी सरकार के द्वारा कराए गए बिकास कार्यो के बारे में जानकारी देनी है कि जिससे समाज का हर वर्ग लाभान्वित हुआ था।जबकि आज जिन लोगो की केंद्र व प्रदेश की सरकार है उनके जनविरोधी नीतियों के दुष्प्रभाव से समाज का हर तबका त्रस्त व पस्त है ।जबकि उनके नीतियों के कारण असमानता की खाई बढ़ती जा रही है। पूँजीपति वर्ग और धनाढ्य होते जा रहे हैं।उनके एजेंडे में जनता की बुनयादी समस्याओं का कहि जिक्र नही है।
जैसे शिक्षा,स्वास्थ्य,सामाजिक सुरक्षा के मुद्दे है।
इन मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए हिन्दू,मुसलमान,श्मशान व कब्रिस्तान, गाय,गंगा,पाकिस्तान जैसे भावनात्मक मुद्दों को भड़काकर अपनी राजनीतिक स्वार्थ को पूरा करना ही उनका मकसद है।वे अपने वादों पर न कायम है न अपने घोषणाओ के प्रति ही जबाब देह है।अंत मे नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एक बात याद रखिये की समाज के हर तबके के बुनयादी मुद्दों का निदान समाजवादी राजनीतिक विचारधारा में ही निहित है।
बैठक में डा हरिमोहन सिंह,राणा प्रताप सिंह,राणा यादव,ऋषिकेष सिंह,अभय सिंह,अशोक यादव,छितेस्वर सिंह,रामाशंकर यादव,एजाज अहमद,देवेंद्र यादव, रविन्द्र सिंह,नन्दलाल राजभर,अरविंद राजभर,अरविंद सिंह मंटू, राकेश तिवारी छोटे,सज्जाद अनवर,राहुल सिंह,मैनुद्दीन,नन्दलाल यादव आदि रहे।अध्यक्षता बिधानसभा सपा अध्यक्ष हरेंद्र सिंह व संचालन रविन्द्र सिंह ने किया।

