सिकन्दरपुर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर के प्रांगण में बुधवार 18 जुलाई की दोपहर 2 बजे ऑल टीचर एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता मे अटेवा ब्लॉक इकाई नवानगर की बैठक आयोजित की गई जिसमे सैकडों की संख्या में सदस्यों की उपस्थिति रही,जिसमें उपस्थिति का भी कोरम पूर्ण रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम ईस वंदना से की गई तत्पश्चात निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई,तथा प्रस्ताव पारित किया गया,नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री आलोक कुमार यादव अटेवा ब्लाक नवानगर ने जिला इकाई के निर्देशों के नियम में विस्तार पूर्वक चर्चा की तथा संगठन को मजबूत बनाए जाने हेतु सभी सदस्यों को सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया जिसका सभी सदस्यों ने तालियां बजाकर समर्थन किया।
नवनिर्वाचित महामंत्री नवीन सिंह अटेवा ब्लाक नवानगर ने सभी सदस्यों को शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण हेतु और अधिक जागरूक होने तथा सहजता पूर्ण अपनी बात को सरकार व शासन से स्वीकृत लेने की कड़ी में संगठन द्वारा किसी भी आहवाहन पर शत प्रतिशत भागीदारी पर बल दिया जिसका समर्थन सभी उपस्थित लोगों ने किया।
सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव लाया गया की आम सहमति से ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन संगठन के नियमों के अनुसार निर्धारित पदों के अनुसार कर लिया जाय।
इस बैठक में मुख्य रूप से सुशील कुमार, विनय कुमार यादव,अभिषेक राय जिला अध्यक्ष अटेवा, सुनील कुमार, नवीन सिन्हा, रूदल प्रसाद, संतोष कुमार, राकेश, अखिलेश राय समेत सैकडों की संख्या मे शिक्षक उपस्थित रहे।


