Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: पहली बारिश ने ही खोला जिले मे विकास कार्यो की पोल


बलिया :- जिले मे अब मानसून अच्छी तरह से प्रवेश कर चुका हैं,पिछले तीन चार दिनों से जिस तरह से बारिश हो रही हैं निश्चित ही बलिया के किसानों और आम जनमानस को बहुत ही राहत मिली हैं, जिले के किसान अभी भी मेघराज से दुआएं और विनती कर रहे हैं कि मेघराज अभी और बरसों, ताकि धान की फसल की रोपाई हो सके।

इसके ठीक उलट बलिया नगर मे हुई बारिश ने नगर मे हुए विकाश कार्यो की पोल खोलकर रख दिया हैं कि बलिया नगर मे बारिश के मद्देनज़र प्रशासन और नगर पंचायत द्वारा कितने पुख्ता इंतजाम किये गये है, नालियो की सफाई ठीक तरीक़े से न होने के कारण लगभग पुरे नगर मे जलजमाव की स्थिती उत्पन्न हो गयी है, जब शुरूआती दौर की बारिश मे ये हाल है तो आगे क्या स्थिती होगी यह तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता हैं।

वुधवार और गुरुवार को हुई बारिश ने सफाई के नाम पर सभी नालियों की पोल खोलकर रख दिया और ऐसा हाल कर दिया की पुलिस चौकी जापलिनगंज मे घुटनों तक पानी भर गया और सतीश चन्द्र कालेज (बलिया) के आस पास के रोडों ने स्विमिंग पूल का रूप ले लिया, यहां तक की लोगों के घरों मे पानी घुस गया और आम जनजीवन अस्त व्यस्त सा हो गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---