आगरा- आगरा विश्वविद्यालय में बीए एलएलबी की परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। आगरा कॉलेज में शनिवार की सुबह पाली में परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा में करीब तीन हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। काफी दिनो से विश्व विद्यालय ने परीक्षा को रोके रखा था। छात्र परीक्षा कराने की मांग कर रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीए एलएलबी में प्रवेश को हुई परीक्षा आगरा के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से संबंध विधि और कृषि कॉलेज में प्रवेश के लिए आज आगरा कॉलेज में प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें 3000 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था प्रवेश परीक्षा आगरा कॉलज में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। इस लावी में प्रवेश के लिए 716 और बीएससी एग्री में 2686 आवेदन आए थे। विश्वविद्यालय ने परीक्षा को कई माह से रोके रखा था। वे तारीख घोषित नहीं कर रहे थे। इस पर छात्र दिन यूर्निवसिटी और कॉलेज में हंगामा कर रहे थे। छात्रों हंगामेे को देखते हुए अधिकारियों ने जल्द परीक्षा की तारीख को घोषित करते हुए परीक्षा का शुभारम्भ करा दिया।

