प्रकाश विद्या मंदिर में पुलवामा अटैक की बरसी पर देश के अमर शहीद जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धा सुमन सहित दी गई अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, देश भक्ति के नारों से गूंजा विद्यालय का परिसर
![]() |
| खबरें आजतक Live |
मुख्य अंश (toc)
पुलवामा अटैक की बरसी पर श्रंद्धाजलि
सिकन्दरपुर (बलिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत बंशीबाजार हुसेनपुर मार्ग पर स्थित सुसंस्कारित शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी शिक्षण संस्थान प्रकाश विद्या मंदिर में पुलवामा अटैक की बरसी पर देश के अमर शहीद जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धा सुमन सहित अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी गई।
➡️ बलिया जिले के हुसेनपुर स्थित प्रकाश विद्या मंदिर में पुलवामा अटैक के अमर शहीदों को कैंडल जलाकर दीं गई श्रंद्धाजलि
— खबरें आजतक Live - Khabre Aajtak Live (@khabreaajtakliv) February 15, 2026
➡️शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने दो मिनट का रखा मौन
➡️देश भक्ति के नारों से गूंजा प्रकाश विद्या मंदिर का परिसर#Ballia #Sikanderpur #Topnews #Viral @basicshiksha_up pic.twitter.com/f0Np92hNkk
अदम्य साहस के प्रतीक है भारतीय सैनिक
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर अमर सैनिकों को याद किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सैनिक अदम्य साहस, निस्वार्थ त्याग और अनुशासन के प्रतीक हैं, जो हर मौसम और हर परिस्थिति में देश की सीमाओं पर डटे रहते हैं, ताकि देशवासी सुरक्षित रह सकें। इस दौरान अमर शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
व्यवस्थापक महोदय का संबोधन
विद्यालय के व्यवस्थापक मनीष कुमार सिंह ने कहा कि 14 फरवरी को पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में ब्लैक डे के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि कफन से ज्यादा तिरंगे में लिपटकर आने का गौरव हर सैनिक का सपना होता हैं। वतन की मिट्टी का कर्ज अपनी जान देकर चुकाने का जज्बा ही उन्हें महान बनाता हैं।
प्रधानाचार्या ने याद दिलाया संकल्प
विद्यालय की प्रधानाचार्या अंकिता सिंह ने कहा कि आज हम पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए हैं। यह दिन हमें उनकी बहादुरी और बलिदान की याद दिलाता है। हमें उनके सपनों को पूरा करने के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए और देश की सेवा में अपना योगदान देना चाहिए। शहीदों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं और हम उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। कहा कि आइए हम सभी मिलकर देश की एकता और अखंडता के लिए काम करने का दृढ़ संकल्प लें।
संवेदना सहित यें माननीय रहें मौजूद
इस अवसर पर सैकड़ों छात्र छात्राओं ने मोमबत्तियां जलाकर अमर वीर शहीदों को नमन किया तथा उनके प्रति संवेदना व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्या अंकिता सिंह, विनय कुमार सिंह, संतोष तिवारी, सर्वेश प्रजापति, सुनील प्रजापति, रजनीश यादव, पंकज यादव, शुभम कुशवाहा, मंजू गुप्ता, वंदना श्रीवास्तव, प्रिया पाण्डेय, मयूरी, अंजलि तिवारी, शाइस्ता परवीन, रमेश यादव, शिवानी गुप्ता सहित समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यालय का पूरा परिसर देशभक्ति नारों, देश के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धांजलि के भाव से भाव विभोर हो उठा
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

