जेईई मेन्स परीक्षा परिणाम में कक्षा 12वीं के मेधावी छात्र राज गुप्ता ने 97.84% अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र सहित अपने परिवार का भी नाम किया गौरवान्वित, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं छात्रों की कठिन परिश्रम का प्रतिफल हैं यें सफलता
![]() |
| खबरें आजतक Live |
मुख्य अंश (toc)
विद्यालय का गौरव बढ़ा रहें छात्र
सिकन्दरपुर (बलिया)। उत्कृष्ट शिक्षा के क्षेत्र में एक से बढ़कर एक सफलताओं व उपलब्धियों को अपने नाम करनें वालें अग्रणी शिक्षण संस्थान इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर सिकन्दरपुर बलिया के छात्र न केवल 10 वीं एवं 12वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहें हैं, बल्कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी IIT-JEE एवं NEET जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में अपने उत्कृष्ट परिणामों से विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।
➡️इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल के छात्र ने किया कमाल
— खबरें आजतक Live - Khabre Aajtak Live (@khabreaajtakliv) February 20, 2026
➡️जेईई मेन्स परीक्षा परिणाम में राज गुप्ता ने 97.84% अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र सहित अपने परिवार को किया गौरवान्वित
➡️शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं छात्रों की कठिन परिश्रम का प्रतिफल हैं यें सफलता#Lilkar #Sikanderpur #Ballia pic.twitter.com/iYH1kJzXGF
जेईई मेन्स में प्राप्त किया 97.84% अंक
दिनांक 16 फरवरी को घोषित जेईई मेन्स परीक्षा परिणाम में कक्षा 12वीं के मेधावी छात्र राज गुप्ता ने 97.84% अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया हैं। यह सफलता विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं छात्रों की कठिन परिश्रम का प्रतिफल हैं।
विद्यालय परिवार ने दीं बधाई
विद्यालय के अध्यक्ष धनंजय मिश्रा एवं उप-प्रधानाचार्य राजेश तिवारी ने छात्र को मिठाई खिलाकर उसका उत्साहवर्धन किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में हर्ष, उल्लास एवं उत्साह का वातावरण बना रहा।
अध्यक्ष महोदय का संबोधन
इस विशेष अवसर पर अपार खुशी से गदगद विद्यालय के अध्यक्ष धनंजय मिश्रा ने कहा कि हमारे विद्यालय के छात्र ने जेईई मेन्स परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय व परिवार सहित समूचे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हमारे छात्र की जेईई मेन्स परीक्षा में सफलता विद्यालय के लिए गर्व का क्षण हैं। इस छात्र को उसकी इस उपलब्धि पर हम हार्दिक बधाई देते हैं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। हम आशा करते हैं कि वह आगे भी इसी तरह सफलता प्राप्त करता रहेगा और निश्चित ही अपने सपनों को साकार करेगा।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

