सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र के चक भड़िकरा में AKG TVS का राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी ने किया भव्य उद्घाटन, एजेंसी संचालक अनूप कुमार गुप्ता ने राज्य मंत्री का फूलों का गुलदस्ता, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
![]() |
| खबरें आजतक Live |
मुख्य अंश (toc)
AKG TVS का भव्य उद्घाटन
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। 21 नवंबर दिन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी ने अपने कर कमलों सहित बलिया जिले के सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र स्थित सिकन्दरपुर नगरा मुख्य मार्ग पर स्थित चक भड़िकरा में AKG TVS का भव्य उद्घाटन फीता काटकर किया।
➡️उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी ने AKG TVS का फीता काटकर किया उद्घाटन
— खबरें आजतक Live - Khabre Aajtak Live (@khabreaajtakliv) November 22, 2025
➡️सिकन्दरपुर नगरा मुख्य मार्ग पर चक भड़िकरा में खुला AKG TVS
➡️राज्य मंत्री ने कहा- मोदी व योगी का सपना हो रहा साकार, आत्मनिर्भर बन रहें हैं युवा#BigBreaking #Ballia #Sikanderpur #TOPNEWS pic.twitter.com/vxTyS0QlMy
राज्य मंत्री का स्वागत व सम्मान
इस अवसर पर TVS एजेंसी संचालक अनूप कुमार गुप्ता व उपस्थित दर्जनों लोगों ने राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी के स्वागत में उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान एजेंसी संचालक अनूप कुमार गुप्ता ने राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी को फूलों का गुलदस्ता, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत व सम्मान किया।
युवा बना रहें हैं आत्मनिर्भर
राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आत्मनिर्भर भारत बनाने का सपना साकार हो रहा हैं, विभिन्न प्रकार के व्यवसाय को स्थापित कर आज के युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र में AKG TVS के उद्घाटन से क्षेत्र के लोगों को दो पहिया वाहनों की खरीद व सर्विसिंग जैसी सुविधा मिलेंगी।
संचालक ने दीं विशेष जानकारी
एजेंसी संचालक अनूप कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सिकन्दरपुर नगरा मुख्य मार्ग पर चक भड़िकरा में उद्घाटित AKG TVS में अब एक हीं छत के नीचे दो पहिया वाहनों से संबंधित सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी, जिससे लोगों को बहुत सुविधा होंगी। उन्होंने कहा कि AKG TVS का यहां पर खुलना क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है। बताया कि AKG TVS में दो पहिया वाहनों की रेंज 52000 से शुरू होती हैं और 2.5 लाख तक की शानदार रेंज उपलब्ध हैं।
उपस्थित लोगों ने दी बधाई
इस अवसर पर उपस्थित दर्जनों लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी और एजेंसी संचालक अनूप कुमार गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं दी तथा AKG TVS एजेंसी के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

