Left Post

Type Here to Get Search Results !

Ballia Breaking: इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया बाल दिवस, प्रबंधन तंत्र ने बताया बाल दिवस का महत्व

14 नवंबर 2025 दिन शुक्रवार को अत्यंत हर्षोल्लास एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया बाल दिवस, विद्यालय प्रबंधन ने दिया बाल दिवस पर संदेश

खबरें आजतक Live

मुख्य अंश (toc)

धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस 

सिकन्दरपुर (बलिया)। त्कृष्ट शिक्षा के प्रति समर्पित स्थानीय तहसील क्षेत्र का इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल, लिलकर सिकन्दरपुर बलिया में दिनांक 14 नवंबर 2025 दिन शुक्रवार को बाल दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया।

माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के अध्यक्ष धनंजय मिश्रा द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके उपरांत प्रबंधक अजय कुमार मिश्र प्रधानाचार्य श्री राघवेंद्र त्रिपाठी तथा उप प्रधानाचार्य राजेश तिवारी एवं उप प्रधानाचार्य योगेश तिवारी ने भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

विद्यालय प्रबंधन का संदेश

अध्यक्ष धनंजय मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे किसी भी समाज और राष्ट्र की वास्तविक शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों के अधिकारों, सपनों और मुस्कान के सबसे बड़े समर्थक थे। प्रबंधक अजय कुमार मिश्र ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा और खेल दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रेम, समझ और सकारात्मक वातावरण देकर हीं हम उनके उज्जवल भविष्य की नींव मजबूत कर सकते हैं। प्रधानाचार्य राघवेंद्र त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि बाल दिवस हमें बच्चों के प्रति अपने दायित्वों की याद दिलाता हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षा, जिज्ञासा और प्रेरणा प्रदान करना हम सभी का दायित्व हैं।

बच्चों ने उठाया भरपूर आनंद

कार्यक्रम में छोटे बच्चों के मनोरंजन हेतु मिकी माउस, जम्पिंग आदि की विशेष व्यवस्था की गई, जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया और पूरा परिसर बच्चों की हंसी और उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम का संचालन श्री रनेंद्र नाथ तिवारी द्वारा किया गया।

इनकी रहीं महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिया वर्मा, नीतू मिश्रा, बिंदा गौतम, सावित्री वर्मा, सीता गुप्ता,आंचल दुबे आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । इस अवसर पर तनमन राय, राजेश श्रीवास्तव, अंतोष कुमार सिंह, राजेश कुमार, आदित्य यादव, नीतीश यादव, प्रज्वल राय, दीपक कुमार, अजीत शर्मा, सत्य प्रकाश, पूनम सिंह, आंचल गुप्ता, लक्ष्मी यादव सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---