Left Post

Type Here to Get Search Results !

सिकन्दरपुर में नए राशन कार्ड बनाने में जमकर हों रहा भ्रष्टाचार: सुविधा शुल्क के नाम पर हों रही लूट, भ्रष्टाचार के आगे चेयरमैन प्रतिनिधि भी मजबूर

भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान पर सिकन्दरपुर नगर में लग रहा काला धब्बा, राशन कार्ड के लिए रिश्वत, सिकन्दरपुर में भ्रष्टाचार का नया तरीका

खबरें आजतक Live

मुख्य अंश (toc)

राशन कार्ड बनाने के नाम पर भ्रष्टाचार

सिकन्दरपुर (बलिया)। दर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में नए राशन कार्ड बनाने के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हो रहा हैं। प्रति यूनिट 500 रुपये से 700 रुपये सुविधा शुल्क लिया जा रहा हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को परेशानी हो रही हैं। नगर के चेयरमैन प्रतिनिधि भी घूसखोरी के आगे मजबूर दिख रहे हैं और नगर के कई सभासद घूस का लिफाफा लेकर एक हफ्ते में नया राशन कार्ड बनवाने का दावा कर रहें हैं और बनवा भी दे रहें हैं।

नगर में हों रहीं भ्रष्टाचार की चर्चा

स्थानीय लोगों की शिकायत हैं कि नए राशन कार्ड बनाने के लिए उन्हें सुविधा शुल्क के रूप में प्रति यूनिट 500 से 700 रुपये देने पड़ रहे हैं। यह राशि गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए बहुत बड़ी हैं और इससे उन्हें बहुत परेशानी हो रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप हैं कि चेयरमैन प्रतिनिधि और कुछ सभासदों की मिलीभगत से यह भ्रष्टाचार हो रहा है।

चेयरमैन प्रतिनिधि की भूमिका

स्थानीय लोगों की मानें तो चेयरमैन प्रतिनिधि की भूमिका भी इस मामले में संदिग्ध हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चेयरमैन प्रतिनिधि घूसखोरी के आगे मजबूर हैं और गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद नहीं कर पा रहे हैं। इससे लोगों में बड़े पैमाने पर आक्रोश व्याप्त हैं और वे प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

कुछ सभासदों की भूमिका भी संदिग्ध

नगर के कुछ सभासद भी इस भ्रष्टाचार में शामिल हैं। कई स्थानीय लोगों ने नाम सामने ना लाने की शर्त पर बताया कि कुछ सभासद आम लोगों से घूस का लिफाफा लेकर एक हफ्ते में नया राशन कार्ड बनवा दे रहे हैं, जबकि चेयरमैन साहब के पास दस्तावेजों की एप्लीकेशन फाइल दिए कई माह बीत जातें हैं पर राशन कार्ड नहीं बन पाता। इससे लोगों में भ्रष्टाचार के प्रति आक्रोश है और वे प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

क्या होनी चाहिए प्रशासन की भूमिका

प्रशासन को इस भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कदम उठाने होंगे। प्रशासन को चाहिए कि वह भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इससे लोगों का स्थानीय प्रशासन व सरकार पर विश्वास बढ़ेगा और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि हीं लगा रहें पलीता

सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान पर सिकन्दरपुर में राशन कार्ड बनाने में हो रहे भ्रष्टाचार से काला धब्बा लग रहा हैं। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को अधिकारी और जनप्रतिनिधि हीं मिलकर पलीता लगा रहे हैं। इससे एक तरफ सरकार की छवि खराब हो रही हैं वहीं दूसरी तरफ लोगों का सरकार पर से विश्वास उठ रहा हैं। सरकार को इस भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच कर ठोस कदम उठाने होंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होंगी।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---