ज्ञानकुंज एकेडमी के 6 छात्रों ने फिर एक बार सफलता का झंडा बुलंद करते हुए ज्ञानकुंज एकेडमी व परिवार सहित समूचे क्षेत्र का नाम किया रोशन, प्रबंधन तंत्र ने दीं बधाई
![]() |
| खबरें आजतक Live |
मुख्य अंश (toc)
ज्ञानकुंज के छात्रों ने दिखाया कमाल
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। पूर्वांचल के अग्रणी व उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों में शुमार बलिया जिले के तहसील क्षेत्र सिकन्दरपुर अंतर्गत बंशीबाजार में स्थित ज्ञानकुंज एकेडमी के 6 छात्रों ने फिर एक बार सफलता का झंडा बुलंद करते हुए ज्ञानकुंज एकेडमी व परिवार सहित समूचे क्षेत्र का नाम रोशन किया हैं।
➡️पूर्वांचल के अग्रणी शिक्षण संस्थान #ज्ञानकुंज_एकेडमी के आधा दर्जन छात्रों ने एक बार फिर किया कमाल
— खबरें आजतक Live - Khabre Aajtak Live (@khabreaajtakliv) February 22, 2026
➡️जेईई एडवांस के लिए किया क्वालीफाई, बधाईयों का लगा तांता
➡️ प्रबंधक डॉ देवेन्द्र नाथ सिंह व प्रधानाचार्या सुधा पाण्डेय ने छात्रों को दीं बधाई#Gyankunj #Banshibazar #Ballia pic.twitter.com/Oj6ZwQl0wG
जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई
शिक्षा सत्र 2025-26 के अन्तर्गत 6 छात्रों में शंकर सिंह 96%, विशाल सिंह 94%, आर्यन 89%, पियूष सिंह 88%, सचिन सोनी 83% व रुद्र प्रताप सिंह ने 77% अंक अर्जित कर जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई कर लिया हैं।
विद्यालय में हर्षोल्लास का वातावरण
बच्चों की शानदार सफलता की खबर विद्यालय परिसर पहुंचते ही पूरे विद्यालय में हर्षोल्लास का वातावरण बन गया। वहीं सफल छात्रों को बधाई देने का तांता लग गया।
प्रबंधक महोदय ने दीं बधाई
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ देवेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि हमारे विद्यालय के आधा दर्जन छात्रों ने जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई कर ज्ञानकुंज एकेडमी सहित समूचे क्षेत्र का नाम रोशन किया हैं। उन्होंने सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।
प्रधानाचार्या ने कहीं यें बात
छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर प्रधानाचार्या सुधा पाण्डेय ने कहा कि हमारे छात्रों की सफलता हमारे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण हैं। कहा कि यह सफलता विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं छात्रों की कठोर परिश्रम व अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल हैं। उन्होंने सभी सफल छात्रों के बधाई देते हुए उनके भावी व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

