Left Post

Type Here to Get Search Results !

Ballia Breaking: इस युवा समाजसेवी ने ग्रामीणों संग मनाया अपना जन्मदिन, क्रिकेट टीम को दिया खेल सामग्री, हर संभव सहयोग का किया आह्वान

सैकड़ों युवा, बच्चे व बुजुर्ग जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर शशि प्रकाश चौबे "छोटू" को दिया आशीर्वाद, क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को वितरित किया खेल सामग्री

खबरें आजतक Live

मुख्य अंश (toc)

धूमधाम से मनाया समाजसेवी का जन्मदिन

सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के जलालीपुर स्थित उषा वाटिका में 26 फरवरी दिन शुक्रवार की शाम ग्राम सभा चेतन किशोर निवासी युवा समाजसेवी शशि प्रकाश चौबे "छोटू" का जन्म उत्सव केक काटकर बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

सैकड़ो लोगों ने दिया आशीर्वाद

इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में ग्राम प्रधान योगेन्द्र राजभर व प्रधान प्रतिनिधि कुलदीप चौबे सहित ग्राम सभा चेतन किशोर के सैकड़ों युवा, बच्चे व बुजुर्ग शामिल होकर शशि प्रकाश चौबे "छोटू" को जन्मदिवस पर आशीर्वाद दिया। इस दौरान हैप्पी बर्थडे की अनेकानेक शुभकामनाओं से माहौल और भी उत्साहमय हों उठा।

क्रिकेट टीम को दिया खेल सामग्री

इस अवसर पर शशि प्रकाश चौबे "छोटू" ने ग्राम सभा चेतन किशोर के पूरे क्रिकेट टीम को विभिन्न खेल सामग्रियों का भी वितरण किया और सभी खिलाड़ियों को विभिन्न प्रकार के उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया तथा उनके खेल भावना का सम्मान व सराहना किया।

हर संभव सहयोग का किया आह्वान

अपने संबोधन में शशि प्रकाश चौबे "छोटू" ने उपस्थित सभी लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मेरे जन्म दिवस के मौके पर जूटे सैकड़ों ग्रामीणों का प्यार ही मेरी असली पूंजी हैं। कहा कि किसी भी क्षेत्र में चाहें वो शिक्षा हों, स्वास्थ्य हों या फिर किसी भी तरह का सहयोग करने के लिए मैं हमेशा अपने ग्राम चेतन किशोर के लिए प्रतिबद्ध हूं और रहूंगा।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---