कैसा रहेगा मेष से मीन राशि वालों के लिए आज शनिवार का दिन, किसको होगा फायदा, किसका हो सकता है नुकसान, जाननें के लिए एक बार जरूर पढ़ें आज का दैनिक राशिफल, ताकि आप बना सकें आज पूरे दिन की एक बेहतर योजना
![]() |
खबरें आजतक Live |
मुख्य अंश (toc)
विस्तार से जानिए आज का दैनिक राशिफल
नई दिल्ली (ज्योतिष ब्यूरो डेस्क)। आज तारीख हैं 01 मार्च 2025 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए। हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लकी रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। हमारे ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने, तो आइए विस्तार से जानते हैं आज का आपका दैनिक राशिफल।
मेष:🐐(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। आय में वृद्धि होगी। कार्यकुशलता का विकास होगा। घर बाहर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए कार्य प्रारंभ करने की रूपरेखा बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मनोरंजन का समय मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। आज का लकी नंबर 6 तथा लकी कलर गुलाबी हैं।
वृष: 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कर्ज समय पर चुका पाएंगे। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पारिवारिक मित्रों से मेल जोल बढ़ेगा। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। अपेक्षित कार्य समय-समय पर पूरे होंगे, प्रसन्नता रहेगी। आज का लकी नंबर 7 तथा लकी कलर महरुम हैं।
मिथुन: 👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
तीर्थाटन की योजना बनेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। समय पर काम पूरे होंगे। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यय में वृद्धि हो सकती है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता हैं। आज का लकी नंबर 4 तथा लकी कलर बैगनी हैं।
कर्क: 🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। घर परिवार में विवाद हो सकता है। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बुद्धि का प्रयोग करें। धीरे-धीरे सब ठीक होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आज का लकी नंबर 1 तथा लकी कलर सफेद हैं।
सिंह: 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता आएगी। परिवार में कोई आयोजन हो सकता है। प्रसन्नता तथा व्यस्तता रहेगी। उत्साह में वृद्धि होगी। वरिष्ठजन सहयोग व मार्गदर्शन करेंगे। निवेश शुभ रहेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। आज का लकी नंबर 2 तथा लकी कलर नीला हैं।
कन्या: 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। समय पर कार्य होंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पार्टनरों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज का लकी नंबर 6 तथा लकी कलर फिरोजी हैं।
तुला: ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
राजकीय बाधा उत्पन्न हो सकती है। विवाद न करें। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार ठीक चलेगा। आज का लकी नंबर 2 तथा लकी कलर आसमानी हैं।
वृश्चिक: 🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कष्ट, भय व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। सावधानी रहें। लेन देन में सावधानी रखें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। घर परिवार में सुख-शांति बने रहेंगे। नए काम प्राप्त होंगे। आज का लकी नंबर 9 तथा लकी कलर लाल हैं।
धनु: 🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
अज्ञात भय सताएगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। काम में मन नहीं लगेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। आज का लकी नंबर 3 तथा लकी कलर केसरी हैं।
मकर: 🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। आज का लकी नंबर 7 तथा लकी कलर बैंगनी हैं।
कुंभ: 🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। आज का लकी नंबर 9 तथा लकी कलर लाल हैं।
मीन: 🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर परिवार में मतभेद संभव है। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। समय पर निदान होगा। आज का लकी नंबर 4 तथा लकी कलर भूरा हैं।
यहां पर आप पा सकते हैं उचित परामर्श व निदान
व्रत, त्यौहार, ज्योतिष, वास्तु, जन्मकुंडली एवं रत्नों से जुड़ें जटिल समस्याओं व उचित परामर्श के लिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 8080426594 व 9545290847 पर सम्पर्क कर समस्याओं से निदान व उचित परामर्श प्राप्त किया जा सकता हैं।
रिपोर्ट- धर्म एवं ज्योतिष डेस्क