Left Post

Type Here to Get Search Results !

Rashifal 03 March: आज इन राशियों की इच्छाएं होंगी पूरी, हर क्षेत्र में मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल

कैसा रहेगा मेष से मीन राशि वालों के लिए आज सोमवार का दिन, किसको होगा फायदा, किसका हो सकता है नुकसान, जाननें के लिए एक बार जरूर पढ़ें आज का दैनिक राशिफल, ताकि आप बना सकें आज पूरे दिन की एक बेहतर योजना

खबरें आजतक Live

मुख्य अंश (toc)

विस्तार से जानिए आज का दैनिक राशिफल

नई दिल्ली (ज्योतिष ब्यूरो डेस्क)। ज तारीख हैं 03 मार्च 2025 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए। हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लकी रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। हमारे ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने, तो आइए विस्तार से जानते हैं आज का आपका दैनिक राशिफल।

मेष:🐐(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

मानसिक शांति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। प्रसन्नता रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। आज का लकी नंबर 1 तथा लकी कलर गुलाबी हैं।

वृष: 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वाहन व मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में लापरवाही न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आज का लकी नंबर 6 तथा लकी कलर महरुम हैं।

मिथुन: 👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

कार्यक्षेत्र के लिए नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। बिगड़े काम बन सकते हैं। समाजसेवा करने का मन बनेगा। घर बाहर पूछ परख रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यस्तता रहेगी। आज का लकी नंबर 8 तथा लकी कलर केसरी हैं।

कर्क: 🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार व व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आज का लकी नंबर 5 तथा लकी कलर लाल हैं।

सिंह: 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान सम्मान मिलेगा। खोई हुई वस्तु मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। आज का लकी नंबर 6 तथा लकी कलर गुलाबी हैं।

कन्या: 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। किसी आनंदोत्सव में भाग ले सकते हैं। आज का लकी नंबर 2 तथा लकी कलर सफेद हैं।

तुला: ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

किसी तरह से बड़ा लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी तरह के विवाद में विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। कारोबार में वृद्धि होंगी। आज का लकी नंबर 3 तथा लकी कलर हरा हैं।

वृश्चिक: 🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। थकान व कमजोरी रह सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। दूसरों से अधिक अपेक्षा न करें। बेवजह चिड़चिड़ापन रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज का लकी नंबर 9 तथा लकी कलर भुरा हैं।

धनु: 🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

भावना में बहकर महत्वपूर्ण निर्णय न लें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। लाभ होगा। स्वास्थ्य के संबंध में लापरवाही न करें। स्वास्थ्‍य पर व्यय होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आज का लकी नंबर 2 तथा लकी कलर संतरी हैं।

मकर: 🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

मनपसंद व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य उत्साह व लगन से कर पाएगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। आज का लकी नंबर 7 तथा लकी कलर नीला हैं।

कुंभ: 🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

घर, दुकान, फैक्टरी व शोरूम इत्यादि के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रुके काम बनेंगे। आज का लकी नंबर 6 तथा लकी कलर भुरा हैं।

मीन: 🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आज का लकी नंबर 1 तथा लकी कलर पीला हैं।

यहां पर आप पा सकते हैं उचित परामर्श व निदान

व्रत, त्यौहार, ज्योतिष, वास्तु, जन्मकुंडली एवं रत्नों से जुड़ें जटिल समस्याओं व उचित परामर्श के लिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 80804265949545290847 पर सम्पर्क कर समस्याओं से निदान व उचित परामर्श प्राप्त किया जा सकता हैं।

रिपोर्ट- धर्म एवं ज्योतिष डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---