कैसा रहेगा मेष से मीन राशि वालों के लिए आज मंगलवार का दिन, किसको होगा फायदा, किसका हो सकता है नुकसान, जाननें के लिए एक बार जरूर पढ़ें आज का दैनिक राशिफल, ताकि आप बना सकें आज पूरे दिन की एक बेहतर योजना
![]() |
खबरें आजतक Live |
मुख्य अंश (toc)
विस्तार से जानिए आज का दैनिक राशिफल
नई दिल्ली (ज्योतिष ब्यूरो डेस्क)। आज तारीख हैं 11 फरवरी 2025 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए। हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लकी रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। हमारे ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने, तो आइए विस्तार से जानते हैं आज का आपका दैनिक राशिफल।
मेष:🐐(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
योजना फलीभूत होगी। मनमाफिक स्थानांतरण या पदोन्नति हो सकती है। कार्यस्थल पर सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। मान सम्मान मिलेगा। घर परिवार की चिंता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूर से अच्छी खबर मिल सकती है। आज का लकी नंबर 3 तथा लकी कलर सफेद हैं।
वृष: 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
डूबी हुई रकम प्राप्त होने के योग हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। व्यापार व व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। कोई बुरी खबर मिल सकती है। लेन देन में जल्दबाजी न करें। आज का लकी नंबर 1 तथा लकी कलर लाल हैं।
मिथुन: 👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। धन की तंगी होगी। बेकार बातों पर ध्यान न दें। विचारों की स्पष्टता न होने से उलझनें रहेंगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। नौकरी में स्थानांतरण या परिवर्तन संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आज का लकी नंबर 9 तथा लकी कलर पीला हैं।
कर्क: 🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। भूमि व भवन आदि के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में चैन रहेगा। शत्रु पस्त होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आज का लकी नंबर 8 तथा लकी कलर फिरोजी हैं।
सिंह: 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रियजनों के साथ बेवजह रिश्तों में खटास आ सकती है। लोगों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। हताशा का अनुभव होगा। मन की बात किसी को न बतलाएं। संवेदनशीलता बढ़ेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। आज का लकी नंबर 2 तथा लकी कलर बैगनी हैं।
कन्या: 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। शैक्षणिक व शोध कार्य मनोनुकूल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। आज का लकी नंबर 6 तथा लकी कलर आसमानी हैं।
तुला: ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। मेहनत का फल प्राप्त होगा। अपेक्षित कार्य समय पर पूरे होंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबारी लाभ बढ़ेगा। आज का लकी नंबर 2 तथा लकी कलर संतरी हैं।
वृश्चिक: 🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार व व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट से आशातीत लाभ होगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। तनाव व चिंता में कमी होगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। समय अनुकूल है। आज का लकी नंबर 6 तथा लकी कलर केशरी हैं।
धनु: 🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की संभावना है। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। बिना वजह कहासुनी हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। यात्रा यथासंभव टालें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आज का लकी नंबर 1 तथा लकी कलर संतरी हैं।
मकर: 🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कोई रुका काम बन सकता है। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आज का लकी नंबर 3 तथा लकी कलर नीला हैं।
कुंभ: 🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आत्मसम्मान बना रहेगा। अच्छी खबर प्राप्त होगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। मान सम्मान मिलेगा। व्यापार व व्यवसाय ठीक चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। भूले-बिसरे साथी तथा रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। आज का लकी नंबर 3 तथा लकी कलर हरा हैं।
मीन: 🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। कारोबारी लाभ बढ़ेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। आज का लकी नंबर 5 तथा लकी कलर भुरा हैं।
यहां पर आप पा सकते हैं उचित परामर्श व निदान
व्रत, त्यौहार, ज्योतिष, वास्तु, जन्मकुंडली एवं रत्नों से जुड़ें जटिल समस्याओं व उचित परामर्श के लिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 8080426594 व 9545290847 पर सम्पर्क कर समस्याओं से निदान व उचित परामर्श प्राप्त किया जा सकता हैं।
रिपोर्ट- धर्म एवं ज्योतिष डेस्क