कैसा रहेगा मेष से मीन राशि वालों के लिए आज गुरूवार का दिन, किसको होगा फायदा, किसका हो सकता है नुकसान, जाननें के लिए एक बार जरूर पढ़ें आज का दैनिक राशिफल, ताकि आप बना सकें आज पूरे दिन की एक बेहतर योजना
![]() |
खबरें आजतक Live |
मुख्य अंश (toc)
विस्तार से जानिए आज का दैनिक राशिफल
नई दिल्ली (ज्योतिष ब्यूरो डेस्क)। आज तारीख हैं 06 फरवरी 2025 दिन गुरूवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए। हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लकी रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। हमारे ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने, तो आइए विस्तार से जानते हैं आज का आपका दैनिक राशिफल।
मेष:🐐(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
महत्वपूर्ण कार्यसिद्धि हो सकती है। मनोरंजक यात्रा होगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। प्रमाद न करें। व्यावसायिक स्थिति में सुधार संभव है। कामकाज में मन लगेगा। आज का लकी नंबर 4 तथा लकी कलर सफेद हैं।
वृष: 🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
धैर्य रखें। आय से अधिक व्यय से आर्थिक तंगी आने की आशंका है। साधारण मतभेद, चिड़़चिड़ाहट रह सकती है। दूसरों के कहने में नहीं रहें। व्यापार मध्यम रहेगा। कुसंगति से बचें। यात्रादि में जोखिम न लें। लेन-देन में सावधानी रखें। आज का लकी नंबर 5 तथा लकी कलर महरुम हैं।
मिथुन: 👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
प्रसन्नता में वृद्धि होगी। लाभ होगा। दूसरों के व्यवहार से लाभ होगा। पूर्व नियोजित योजनाओं का क्रियान्वयन संभव है। रुके कार्यों की चर्चा होगी। संतान के कामों से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रयास सफल रहेंगे। मान सम्मान मिलेगा। आज का लकी नंबर 3 तथा लकी कलर नीला हैं।
कर्क: 🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बेचैनी रहेगी। मान बढ़ेगा। अतिथियों का आवागमन रहेगा। झंझटों में न पड़ें। सहयोग, मार्गदर्शन नहीं मिल पाएगा। अर्थ संबंधी विवाद हो सकते हैं। संतान की चिंता रहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेना होगा। आज का लकी नंबर 4 तथा लकी कलर गुलाबी हैं।
सिंह: 🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में अपने कार्य को महत्व देंगे। महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे हो पाएंगे। नए कार्यों की योजना बनेगी। आशानुरूप लाभ होने के योग हैं। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भूमि व भवन आदि की खरीद-फरोख्त संभव है। आज का लकी नंबर 2 तथा लकी कलर संतरी हैं।
कन्या: 👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यवसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली होगी। धनार्जन होगा। चोट व रोग से बचें। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा के अवसर आएंगे। आमदनी में सुधार होगा। व्यापारिक स्थायित्व बढ़ेगा। आज का लकी नंबर 3 तथा लकी कलर बैंगनी हैं।
तुला: ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। आमदनी से अधिक व्यय न करें। अपने कामों के प्रति सजगता रखना आवश्यक है। चोट व रोग से बचें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। आज का लकी नंबर 9 तथा लकी कलर सफेद हैं।
वृश्चिक: 🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
भागदौड़ रहेगी। कामकाज की अधिकता से तनाव बढ़ेगा। व्यावहारिक परेशानियां रहेंगी। छोटी बड़ी तात्कालिक समस्याएं विचलित रखेंगी। व्यापारिक असंतोष रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। दु:खद समाचार मिल सकता हैं। आज का लकी नंबर 8 तथा लकी कलर केशरी हैं।
धनु: 🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
प्रभावशाली व्यक्ति सहायता करेंगे। धनार्जन होगा। मानसिक-वैचारिक श्रेष्ठता रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आर्थिक स्थितियां विशेष लाभप्रद बन पाएंगी। दांपत्य जीवन संतोषप्रद रहेगा। आज का लकी नंबर 2 तथा लकी कलर आसमानी हैं।
मकर: 🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
सोच विचार के अनुरूप स्थितियां रह पाएंगी। व्यावसायिक प्रयास सफल होने के आसार हैं। परिवार में धार्मिक, मांगलिक कार्य हो सकते हैं। जल्दबाजी न करें। विवाद से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। आज का लकी नंबर 7 तथा लकी कलर भुरा हैं।
कुंभ: 🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। समस्याओं का हल ढूंढ सकेंगे। कर्ज लेने की प्रवृत्ति का त्याग करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। तीर्थदर्शन हो सकता है। आज का लकी नंबर 1 तथा लकी कलर लाल हैं।
मीन: 🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। जीवनसाथी को सम्मान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जोखिम के कामों से दूर रहें। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण, पदोन्नति के योग हैं। आज का लकी नंबर 6 तथा लकी कलर पीला हैं।
यहां पर आप पा सकते हैं उचित परामर्श व निदान
व्रत, त्यौहार, ज्योतिष, वास्तु, जन्मकुंडली एवं रत्नों से जुड़ें जटिल समस्याओं व उचित परामर्श के लिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 8080426594 व 9545290847 पर सम्पर्क कर समस्याओं से निदान व उचित परामर्श प्राप्त किया जा सकता हैं।
रिपोर्ट- धर्म एवं ज्योतिष डेस्क