बलिया जिले के सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी से होने वाली कटान से मुक्ति दिलाने के लिए 15 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत, निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत प्रारंभ हो सकेंगा कार्य
![]() |
खबरें आजतक Live |
मुख्य अंश (toc)
दो परियोजनाओं के तहत होंगा कार्य
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक संजय यादव ने 12 फरवरी दिन बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा विधानसभा क्षेत्र सिकन्दरपुर अंतर्गत खरीद, पुरूषोत्तम पट्टी, बिजलीपुर, निपनिया गांवों को सरयू नदी के कटान से मुक्ति दिलाने के लिए दो परियोजनाओं के तहत 15 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत कर दी गई हैं।
➡️ बलिया जिले के सिकन्दरपुर क्षेत्र में सरयू नदी से होने वाली कटान से मुक्ति के लिए 15 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत
— खबरें आजतक Live - Khabre Aajtak Live (@khabreaajtakliv) February 12, 2025
➡️ प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने दी जानकारी
➡️ भाजपा जिला अध्यक्ष संजय यादव ने मुख्यमंत्री का जताया आभार@SanjayYadavBJP #Ballia #Up pic.twitter.com/isSZpjEDxn
दो परियोजनाओं पर खर्च होगा 15 करोड़
बताया कि पहली परियोजना के तहत सरयू नदी के दाएं तट पर स्थित ग्राम खरीद व जिन्दापुर में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य परियोजना के तहत 1084.22 लाख व दूसरी परियोजना के तहत सरयू नदी के दाएं तट पर स्थित ग्राम पुरूषोत्तम पट्टी में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य परियोजना के तहत 471.58 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
BJP जिलाध्यक्ष ने सरकार का जताया आभार
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को धन्यवाद देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि इस कटानरोधी कार्य के द्वारा मां सरयू नदी के धारा को मोड़ने में सहायता मिलेंगी, जिससे खरीद, पुरूषोत्तम पट्टी, बिजलीपुर, निपनिया सहित अन्य गांवों का आस्तित्व बचाने में हमलोग सफल हों पाएंगे।
निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही होंगा कार्य प्रारंभ
बताया कि इस कार्य के द्वारा बहुत बड़ा भूखंड भी संरक्षित हो सकेंगा तथा लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांगों को पूरा करने में हम सफल हों पाएंगे तथा उनके जान माल की भी सुरक्षा हो सकेंगी। बताया कि बहुत शीघ्र ही निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत कार्य प्रारंभ हो सकेंगा।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता