Left Post

Type Here to Get Search Results !

Election Results 2024: आ रहें चुनावी रुझानों के बीच BJP मुख्यालय में छानी जा रही यें जलेबियां, किसी बड़ें जश्न की हो रहीं तैयारी

महाराष्ट्र और झारखंड दोनों ही राज्यों में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए संपन्न हो गए चुनाव, आज मिल रहें रूझानों के बीच भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर छानी जा रही हैं जलेबियां

खबरें आजतक Live

मुख्य अंश (toc)

BJP मुख्यालय में शानदार जश्न की तैयारी

मुंबई (ब्यूरो डेस्क)। हाराष्ट्र और झारखंड दोनों ही राज्यों में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव संपन्न हो गए हैं। महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव हुए थे। वहीं, झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटों के लिए 2 चरणों में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी।

आ रहे रुझानों के बीच छन रही जलेबियां

अब दोनों ही राज्यों के चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को सामने आ रहे हैं। चुनाव परिणाम के रुझानों के बीच भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर जलेबियां छानी जा रही हैं।

जानें आखिर किनके बीच है मुकाबला

महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के गठबंधन महायुति और कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद चंद्र पवार) की महाविकास अघाडी के बीच है। दोनों ही गठबंधन चुनाव में अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। राज ठाकरे की मनसे और प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन अघाडी समेत कुछ अन्य दल भी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, दूसरी ओर झारखंड में मुख्य मुकाबला जेएमएम, कांग्रेस, राजद के महागठबंधन और भाजपा, आजसु समेत अन्य दलों के गठबंधन NDA के बीच है।

जानें रुझानों का क्या है हाल

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम सामने आने लगे हैं। अभी तक सामने आए रुझानों में महाराष्ट्र में महायुति आगे चल रही हैं और महाविकास अघाड़ी पीछे है। महाराष्ट्र में शुरुआती रुझान में भाजपा+ को बहुमत मिल गया है। वहीं, झारखंड में जेएमएम+ को रुझानों में बहुमत मिल चुका है।

रिपोर्ट- मुंबई ब्यूरो डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---