विशेष

BALLIA NEWS: इस विकास खण्ड में शिक्षामित्र संघ के इस ब्लॉक इकाई का हुआ गठन, अवधेश बने अध्यक्ष और विनोद बने महामंत्री

"गड़वार ब्लॉक इकाई का गठन शुक्रवार को जंगली बाबा मंदिर प्रांगण में हुआ सम्पन्न, सर्वसम्मति से चुनें गए सभी पदाधिकारी"

खबरें आजतक Live

गड़वार (बलिया, उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की स्थानीय ब्लॉक इकाई का गठन शुक्रवार को जंगली बाबा मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से नित्यानंद पाठक संरक्षक, प्रवीण सिंह उप संरक्षक, अवधेश कुमार भारती उर्फ मुन्ना अध्यक्ष, अभिषेक पाल उपाध्यक्ष, विनोद कुमार शुक्ल महामंत्री, देवनाथ यादव उप महामंत्री, श्रवण कुमार यादव संगठन मंत्री, इंदु पाठक उप संगठन मंत्री, अच्छेलाल कोषाध्यक्ष, मीरा उप कोषाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी, सरोज देवी सह मीडिया प्रभारी चुने गए। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अनिल पाण्डेय, महामंत्री टुनटुन प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अभिषेक पाण्डेय, देवेंद्र यादव व आलोक यादव पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहें। अनिल पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार को शिक्षा मित्रों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।

वादा किया कि वह शिक्षामित्रों के हर संघर्ष में उनके साथ हैं। बैठक में शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, जिला कार्यकारिणी के अमित कुमार सिंह चुन्नू, अमित चेला मिश्र, राकेश कुमार पांडे, संजीव कुमार सिंह, परवेज अहमद, मंजूर हुसैन, अमृत सिंह, भरत यादव, शशिभान सिह के अलावा योगेंद्र यादव, दिनेश प्रसाद गुप्ता, संगीता यादव, मीरा देवी, रीना यादव, सविता यादव, सुमन वर्मा, आशा देवी, ललिता देवी, संगीता यादव, गीता यादव, सीता यादव, अक्षयलाल, सत्येंद्र यादव, विनोद कुमार, पंचरतन राम, प्रदीप कुमार, विनय कुमार सिंह, नित्यानंद पाठक, देवनाथ यादव, संध्या सिंह, नथुनी राम, सुरेश चौहान व सरोज आदि मौजूद रहें। बैठक की अध्यक्षता विनोद कुमार शुक्ल व संचालन परवेज अहमद ने किया।

रिपोर्ट- डॉ ए० के० पाण्डेय

BALLIA NEWS: इस विकास खण्ड में शिक्षामित्र संघ के इस ब्लॉक इकाई का हुआ गठन, अवधेश बने अध्यक्ष और विनोद बने महामंत्री BALLIA NEWS: इस विकास खण्ड में शिक्षामित्र संघ के इस ब्लॉक इकाई का हुआ गठन, अवधेश बने अध्यक्ष और विनोद बने महामंत्री Reviewed by खबरें आजतक Live on सितंबर 17, 2022 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads 728x90 B
Blogger द्वारा संचालित.
Back to Top