"रतसर नगर पंचायत स्थित धर्मेन्द्र सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के राज्य सभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ को मजबूत और आगामी 2022 के चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता"
| खबरें आजतक Live |
रतसर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। भाजपा के राज्य सभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ को मजबूत और आगामी 2022 के चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। पार्टी की नीति और सरकार के काम को जनता तक पहुंचाएं। उक्त बातें मंगलवार को रतसर नगर पंचायत स्थित धर्मेन्द्र सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि योगी- मोदी सरकार उल्लेखनीय कार्य कर रही है। जन कल्याण की तमाम योजना संचालित हो रहा है। पारदर्शिता के साथ लोगों को लाभ मिल रहा है। विकास के पथ पर देश और उत्तर- प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता होते है। कार्यकर्ता विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इस दौरान समरजीत सिंह, मानवेन्द्र विक्रम सिंह, अविनाश सिंह, राकेश सिंह, गोपाल पाण्डेय, सिद्धार्थ सिंह, अदालत सिंह, अमित कुमार, संतोष कुमार, शिवजी बारी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- संवाददाता अभिषेक पाण्डेय
