"सपा के वरिष्ठ नेता डॉ सैयद शोएबुल इस्लाम के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के मालदा चट्टी से निकाली गई समाजवादी साइकिल यात्रा, गौंड़ महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राजेश गौड़ नें हरी झंडी दिखाकर किया रवाना"
![]() |
खबरें आजतक Live |
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पुरोधा जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ सैयद शोएबुल इस्लाम के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के मालदा चट्टी से समाजवादी साइकिल यात्रा निकाली गई। साइकिल यात्रा को गौंड़ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गौड़ नें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा माल्दह से शुरू होकर बंशीबाजार, नवानगर, रूद्रवार, करमौता व नगरा मोड़ होतें हुए मुख्य बस स्टैण्ड चौराहा पर आकर समापन हो गया। इस दौरान साइकिल पर सवार सपाइयों ने जमकर नारेबाजी की। मुख्य बस स्टैंड चौराहे पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सपा नेता डॉ सैयद शोएबुल इस्लाम ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा, जिसके बाद मुख्य बस स्टैण्ड चौराहा सिकन्दरपुर से बस द्वारा सपाइयों का काफिला जनेश्वर मिश्रा के पैतृक गांव शुभनथही मे आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन मे भाग लेनें के लिए रवाना हो गया। रैली में हरिशंकर यादव, अजीत त्रिपाठी, रामशीष यादव, सत्येन्द्र सिंह, सुरेन्द्र नाथ तिवारी, सुनिल तिवारी, शिवजी तिवारी, आफताब आलम, फिरदौस अख्तर, दुर्गेश राजभर, निर्भय नारायण तिवारी, अनिल पाण्डेय, परमा तिवारी, वीडी पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, सत्यप्रकाश पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, शत्रुघ्न पाण्डेय, तारकेश्वर नाथ तिवारी, संतोष तिवारी, ओंकार नाथ तिवारी, गोलु तिवारी व संजय तिवारी समेत सैकड़ों सपा कार्यकर्ता शामिल रहें।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय