खबरें आजतक Live की खबर के बाद हरकत में आए जिम्मेदार, महावीरी झंडा के बैनर पर ढका हुआ था पवनसुत हनुमान का चित्र, आस्था के सम्मान की दिशा में सकारात्मक कदम, खबरों का असर, जनता की आवाज बनी माध्यम
![]() |
| खबरें आजतक Live |
मुख्य अंश (toc)
राजनीतिक बैनर का मामला
सिकन्दरपुर (बलिया)। स्थानीय कस्बे के सिकन्दरपुर बेल्थरा मार्ग पर हास्पिटल मोड़ के पास में लगाएं गए रथयात्रा महावीरी झंडा से जुड़े बैनर पर पवनसुत हनुमान जी के चित्र को ढककर लगाए गए राजनीतिक बैनर का मामला ‘खबरें आजतक Live’ द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद आखिरकार उसका असर देखने को मिला। खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित भाजपा नेता द्वारा हनुमान जी के चित्र के ऊपर लगाया गया अपना राजनीतिक बैनर हटा दिया गया। राजनीतिक प्रचार के लिए लगाए गए इस बैनर से हनुमान जी का चित्र ढक गया था, जिसको लेकर स्थानीय लोगों और हिंदूवादी संगठनों में नाराजगी सामने आई थी। मामला चर्चा में आने के बाद ‘खबरें आजतक Live’ ने “हनुमान जी के चित्र पर चढ़ा सियासी बैनर” शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
खबर वायरल होते ही बदली तस्वीर
खबर में धार्मिक आस्था से जुड़े बैनर पर राजनीतिक प्रचार सामग्री लगाए जाने को लेकर लोगों द्वारा उठाए जा रहे सवालों को प्रमुखता से सामने रखा गया था। खबर में यह भी सवाल उठाया गया था कि राजनीतिक प्रचार अपनी जगह है, लेकिन धार्मिक आस्था से जुड़े चित्र को ढककर प्रचार करना उचित है या नहीं। खबर सामने आने के बाद अब संबंधित राजनीतिक बैनर को वहां से हटा दिया गया है। इससे धार्मिक आयोजन से जुड़े बैनर पर पवनसुत हनुमान जी का चित्र फिर से स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।
आस्था के सम्मान की दिशा में सकारात्मक कदम
बैनर हटाए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने इसे सकारात्मक कदम बताया है। लोगों का कहना है कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन धार्मिक आस्था और सार्वजनिक मर्यादा का सम्मान सभी की जिम्मेदारी है। लोगों का कहना है कि किसी भी राजनीतिक दल अथवा नेता को अपने प्रचार के दौरान इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसकी प्रचार सामग्री से किसी की भी धार्मिक भावना आहत न हो।
खबरों का असर, जनता की आवाज बनी माध्यम
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह साबित किया कि सजग और जिम्मेदार पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर प्रकाशित करना नहीं, बल्कि जनसमस्याओं और जनभावनाओं से जुड़े मुद्दों को जिम्मेदार लोगों तक पहुंचाना भी है। ‘खबरें आजतक Live’ द्वारा इस मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद राजनीतिक बैनर का हटना इस बात का उदाहरण है कि जब जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाता है तो उसका असर जमीन पर भी दिखाई दे सकता है।
खबर का हुआ बड़ा असर
जिस राजनीतिक बैनर को लेकर सिकन्दरपुर में चर्चा और नाराजगी का माहौल बना था, वह अब हटा दिया गया है। धार्मिक आस्था से जुड़े चित्र को ढकने वाला बैनर हटने के बाद लोगों ने राहत व्यक्त की है। ‘खबरें आजतक Live’ आगे भी जनहित, जनभावना और स्थानीय समस्याओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहेगा। खबर वही, जिसका दिखाई दे असर।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

