Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: प्रदर्शन कर रहे इस पूर्व मंत्री समेत सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूर्व मंत्री ने थाने में ही सौंपा ज्ञापन

"पूर्व कैबिनेट मंत्री मो० जियाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घेरा, पूर्व मंत्री समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार"

खबरें आजतक Live

सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। सपा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर पंचायत चुनाव के दौरान हुई धांधली सहित अन्य कई समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने के क्रम में विधानसभा सिकंदरपुर में गुरुवार को पुलिस प्रशासन सुबह से ही अलर्ट मोड पर रहा। पूर्व कैबिनेट मंत्री मो. जियाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में जैसे ही जुलुस निकला, पुलिस ने चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर रहें सपाईयों को रोक दिया। इसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं व पुलिस मे नोकझोंक भी हुई, इसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी व प्रशासन विरोधी नारे भी लगाए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रामजी यादव ने क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र द्वारा ज्ञापन पत्र को हाथों से छीनकर फाड़ने का आरोप भी लगाया। इस दौरान उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने सपा कार्यकर्ताओं को धारा 144 और कोरोना गाइडलाईन का हवाला दिया, पर सपा कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं हुए, जिसके बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बस मे लादकर थाने भेज दिया।

पूर्व मंत्री समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रशासन ज्यों ही वहां से आगे बढ़ा। वैसे ही प्रशासन को धत्ता बताते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने दर्जनों की संख्या में बाइक जुलूस निकालते हुए व नारेबाजी करते हुए नगरा मोड़ पहुंच गए। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी कार्यकर्ताओं को नगरा मोड़ पर ही रोक लिया। वहीं नगरा मोड़ पर पहले से ही तैनात उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को बार बार वापस जाने को कहा, लेकिन सपा कार्यकर्ता टस से मस नहीं हुए, जिसके बाद पुलिस ने दर्जनों कार्यकर्ताओं को नगरा मोड़ से गिरफ्तार कर थाने भेज दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन ने पूर्व मंत्री समेत सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर थाने ले आई। इसी बीच थाने पहुंचे उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह को पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

राज्यपाल को संबोधित दिए गए ज्ञापन में मुख्य रूप से सपा सरकार में स्वीकृत चंद्रशेखर स्पोर्ट कॉलेज का पैसे के अभाव में बंद होना, खरीद दरौली घाट पर बनने वाले पक्का पुल धनाभाव के कारण आधार में रहना, क्षेत्रीय प्रतिनिधि के उदासीनता के कारण सपा सरकार में स्वीकृत अग्निशामक केंद्र का आज तक न बन पाना, सिकन्दरपुर में स्वीकृत मंडी भी नहीं बन पाना, कोरोना टीके के लिए दर-दर भटक रहे लोग, क्षेत्र की सड़कों का बुरा हाल व तहसील क्षेत्र के क्रय केंद्रों पर किसानों की गेहूं खरीद ना होना आदि समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौपा। इस दौरान मुख्य रूप से रामजी यादव, मदन राय, विवेक सिंह, भीष्म यादव, खुर्शीद आलम, गुरुजलाल राजभर, अतुलेश यादव, अनंत मिश्रा, फून्नू राय, इमरान अहमद, शिवजी यादव, तारिक अजीज, मो० राजिक, मुन्नीलाल यादव, सीपी यादव, अनिकेत साहनी समेत सैकडों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---