"बीते सप्ताह से बीमार थे पुजारी प्रभुदास, 35 वर्ष पूर्व अपने घर बार का परित्याग कर राम जानकी मंदिर सिकरिया के महंत बाबा रामयश से ली थी दीक्षा"
![]() |
खबरें आजतक Live |
रतसर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। नवनिर्मित नगर पंचायत रतसड़ कलां स्थित अति प्राचीन बीका भगत शिव मंदिर के मुख्य पुजारी 90 वर्षीय प्रभु दास का निधन बुधवार की सायं काल हो गया। वह बीते सप्ताह से बीमार थे। उनके निधन की खबर सुनने ही उनके अंतिम दर्शन के लिए लोंगो का हुजुम उमड़ पड़ा। बताते चलें कि प्रभूदास 35 वर्ष पूर्व अपने घर बार का परित्याग कर राम जानकी मंदिर सिकरिया के महंत बाबा रामयश से दीक्षा ग्रहण करने के पश्चात बिका भगत पोखरे पर स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव के सेवा भाव में लगे रहे। गुरुवार दिनांक 22 जुलाई को उनका जल प्रवाह कठौड़ा घाट पर किया जायेगा।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय