Left Post

Type Here to Get Search Results !

अपनें प्रेमी के साथ मिलकर इस पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, सोते समय पत्नी नें काट दिया अपनें पति का प्राइवेट पार्ट, पति की हुई मौत, फिर...

"महिला ने कथित रूप से अपने पति का काटा प्राइवेट पार्ट, जिसकी वजह से पति की हो गई मौत, 9 महीने बाद पुलिस ने केस सॉल्व कर आरोपी उमा को किया गिरफ्तार"

खबरें आजतक Live

मैसूर (ब्यूरो, कर्नाटक)। मैसूर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक महिला ने कथित रूप से अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। मामले का खुलासा होने के बाद से ही पूरें इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। द टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का प्राइवेट पार्ट काटने की साजिश रची। आरोपी महिला की पहचान उमा के तौर पर की गई है। पीड़ित एचटी वेंकटराजू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि प्राइवेट पार्ट काटे जाने की वजह से ही उसकी मौत हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित वेंकटराजू ग्रुप डी का कर्मचारी था। वह एक वेयरहाउस कॉर्पोरेशन में काम करता था। पुलिस ने आरोपी उमा को गिरफ्तार कर लिया है।

उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि उमा की उम्र उसके पति से 20 साल कम है। उनके दो बच्चे हैं। 10 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। लेकिन उमा अपनी शादी से खुश नहीं थी। उमा को अविनाश से प्यार था, जो मायके में उसके घर के पास रहता था। अविनाश से प्यार के चक्कर में उमा पिछले चार साल से अपने पति के घर नहीं गई थी। इस बीच 9 अक्टूबर, 2020 को उमा अपने ससुराल गई और पति को कॉफी में नशीली दवा मिलाकर दे दी। इसके बाद उमा ने धारदार हथियार से कथित रूप से अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पति की मौत के बाद उमा ने खबर फैला दी कि नींद में गिरने की वजह से उनकी मौत हो गई, लेकिन 9 महीने बाद पुलिस ने केस सॉल्व कर लिया और उमा को गिरफ्तार किया।

रिपोर्ट- मैसूर डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---