Left Post

Type Here to Get Search Results !

शादी के फेरे से पहले दूल्हे की यह सच्चाई जान इस दुल्हन ने किया शादी से इनकार, वधू पक्ष नें वर पक्ष को बनाया बंधक, जानें क्या है पूरा मामला

"शादी से पहले रस्म के दौरान दूल्हे को आ गयी मिर्गी, बात फैली तो दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार"
खबरें आजतक Live
नालंदा (ब्यूरो, बिहार)।  नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र के गिलानी गांव में शुक्रवार की रात बारात आयी थी। शादी से पहले रस्म के दौरान दूल्हे को मिर्गी आ गयी। बात फैली तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। वधु पक्ष के लोगों ने दूल्हे सहित उसके अन्य रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। वधु पक्ष के लोग शादी में खर्च हुए रुपये की मांग कर रहे थे। इसके बाद गांव में पंचायत हुई। रुपये लौटाने का वादा करने के बाद वर पक्ष के लोगों को छोड़ा गया। सूचना पाकर पुलिस भी गांव पहुंची थी। हालांकि, इस संबंध में किसी ने पुलिस से शिकायत नहीं की। बारात पटना जिला के फतुहा थाना क्षेत्र से आयी थी। पंडित जी मंत्रोच्चारण के साथ रस्मों को पूरा करवा रहे थे। पुरोहित जी ने दूल्हे के हाथ में कंगन बांधने की कोशिश की तो दूल्हे को दौरा आया और वह अचेत होकर गिर गया। 

पुरोहित ने वधु पक्ष के लोगों को यह बात बताने की कोशिश की तो लड़के के परिजन ने उन्हें डरा-धमका का चुप करा दिया। काफी देर तक दूल्हे की तबियत ठीक नहीं हुई तो दुल्हन के परिजन को यह बात मालूम हो गयी। उन्होंने शादी से इनकार कर दिया और खर्च हुए रुपये की मांग करने लगे। दोनों पक्षों में काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा है। इसके बाद दुल्हन के परिजन ने दुल्हा व उसके कुछ रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। दुल्हन के परिजन का कहना है कि दुल्हे की बीमारी की बात उनसे छिपायी गयी थी। शादी में खर्च हुए रुपये जबतक नहीं मिलेंगे दुल्हे को जाने नहीं देंगे। शनिवार की सुबह पंचायती के बाद उन्हें छोड़ा गया और दूल्हा को बिना शादी किये वापस लौटना पड़ा। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बंधक बनाने की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। किसी ने शिकायत नहीं की है। 

रिपोर्ट- नालंदा डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---