"सांस की समस्या से जूझ रही थी प्रधानाध्यापिका मुसर्रत जहां, निधन की खबर सुनते ही कस्बें में दौड़ी शोक की लहर"
 |
खबरें आजतक Live |
रतसर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय कस्बा क्षेत्र के पकड़ीतर स्थित प्राथमिक विद्यालय नं० 2 (टाउन) पर कार्यरत प्रधानाध्यापिका मुसर्रत जहां का शुक्रवार की रात निधन हो गया। वह बीते माह से सांस की समस्या से जूझ रही थी और उनका आक्सीजन लेबल कम हो गया था। उनका इलाज घर पर ही आक्सीजन की उपलब्धता पर निजी चिकित्सकों की सलाह पर चल रहा था। उनके निधन की खबर सुनते ही कस्बा में शोक की लहर दौड़ गई। उनके घर देर रात तक शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। शनिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई गड़वार के संयोजकत्व में एक शोक सभा का आयोजन कोविड के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए किया गया तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई- गड़वार के अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, मंत्री टुनटुन प्रसाद, डॉ अभिषेक पाण्डेय, सुनील राय, मेराज खालिद, शाहनवाज खान, तज्जमुल हुसैन, सुनील पाण्डेय, मंजू पाण्डेय , अशोक पाण्डेय, अरविंद कुमार, जयप्रकाश सिंह सहित अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय