"हर तरफ हो रही है इस शादी की चर्चा, सनाय गांव के रहने वाले पुष्पेन्द्र दुबे की शादी हरदोई की रहने वाली प्रीति तिवारी के साथ हुई थी तय, लेकिन, पुष्पेन्द्र ने शर्त रख दी कि वह तामझाम के साथ नहीं करेंगे शादी"
![]() |
खबरें आजतक Live |
लिहाजा, यह शादी एक मंदिर में संपन्न हुई। बताया जा रहा है कि इस शादी में बहुत कम लोग शामिल हुए थे। ना तो बैंडबाजा था, ना कार और ना ही बग्घी। दोनों घर के कुछ लोग इस शादी में शामिल हुए थे। एक मंदिर की सात परिक्रमा कर दोनों ने फेरे लिए और शादी संपन्न हो गई। बताया जा रहा है कि इस शादी का उद्देश्य था समाज से दहेज नाम की कुप्रथा को जड़ से उखाड़ फेंकना। महज 17 मिनट में संपन्न हुई इस शादी की एक और बड़ी खासियत है। दरअसल, लड़की वाले लड़का को दहेज देना चाहते थे। लेकिन, लड़के ने साफ इनकार कर दिया। जब लड़की वालों ने काफी जिद की तो उन्होंने केवल एक रामायण की मांग की। लड़के की इस मांग को सुनकर सब लोग हैरान रह गए और अब उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब दूल्हा और दुल्हन लोगों से अपील कर रहे हैं कि अन्य युवा भी इस तरह की शादी करें और अनावश्यक खर्च से बचें। फिलहाल, इस शादी की चर्चा हर ओर हो रही है।
रिपोर्ट- शाहजहांपुर डेस्क