Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी: बलिया मे इन दो दावेदारों के दावत के दौरान चुनावी रंजिश मे खूब चलें ईट पत्थर, दोनों पक्षों से हुईं फायरिंग, पुलिस ने इन सात लोगों को भेजा जेल

"दो दावेदारों के दावत के दौरान चुनावी रंजिश मे कहासुनी के बाद चलें ईट पत्थर, दोनों तरफ से फायरिंग हुई शुरू, पुलिस अधीक्षक पहुंचे मौके पर सात लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर भेजा जेल"

खबरें आजतक Live

नरही (बलिया, उत्तर प्रदेश)। नरही थाना क्षेत्र के पिपरा कलां गांव में शुक्रवार की रात दो दावेदारों के दावत के दौरान चुनावी रंजिश मे कहासुनी के बाद ईट पत्थर चले उसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। सूचना मिलते ही नरही सहित चितबड़ागांव, फेफना थाने की पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए तथा 7 लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। गया। वहीं गंभीर रूप से घायल चंद्रभान सिंह का इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। दोनों पक्ष भाजपा से जुड़े हैं। मनीष सिंह की दो गाड़ियों में गोली लगने से शीशे चकनाचूर हो गए तथा गाड़ी में दो छेद भी पाया गया है। विकासखंड सोहांव के पिपरा कलां गांव में शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के एक दावेदार आकाश सिंह एवं दूसरे दावेदार मनीष सिंह धीरज  के बीच दावत का दौर शुरू था। दोनों क्षेत्र पंचायत सदस्य एक ही सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों का घर पास में ही है। एक पक्ष के आकाश सिंह की दावत रात के 9 बजे खत्म हो गई, जबकि दूसरे पक्ष के मनीष सिंह धीरज की दावत विक्रमा सिंह के दरवाजे पर रात 9-30 बजे तक चल रहा था कि रास्ते से आ रहे एक व्यक्ति पर उसी दौरान मनीष सिंह धीरज के तरफ से छींटाकशी की गई।

जिसका प्रतिरोध आकाश सिंह के समर्थकों ने किया तो दोनों पक्ष में कहासुनी होने के बाद ईट पत्थर चलने लगे, जिसमें आकाश सिंह के पिता चंद्रभान सिंह 62 वर्ष के सिर पर गंभीर चोटें आई। इसके बाद हो-हल्ला मचने पर दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई करीब 10 राउंड फायरिंग हुई। इसके बाद सूचना मिलते ही नरही थाना प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला तब तक चितबड़ागांव और फेफना पुलिस भीथाने भी मौके पर पहुंच गई। इसी समय पुलिस अधीक्षक विपिन ताड़ा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से 7 लोगों को हिरासत में लिया है जिसमें प्रथम पक्ष से विजय सिंह उर्फ बागी पुत्र परमात्मा सिंह रविशंकर सिंह उर्फ सीटू पुत्र हरिशंकर सिंह धर्मेंद्र नाथ सिंह पुत्र स्वर्गीय प्रसिद्ध नाथ सिंह निवासी पिपरा कला जबकि दूसरे पक्ष से लक्ष्मण सिंह पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र सिंह संतोष सिंह पुत्र स्वर्गीय गुप्तेश्वर सिंह दिग्विजय सिंह पुत्र स्वर्गीय चंद्रबली सिंह निवासी पिपरा कला एवं संजय सिंह यादव पुत्र रामराज सिंह यादव निवासी खैराबारी थाना भवन खोल गिरफ्तार किए गए।

आकाश सिंह की तहरीर पर धारा 147, 148, 308, 323, 504, 506 व 7 सीएलए एक्ट जबकि विजय सिंह बागी की तहरीर पर धारा 147, 148, 307, 323, 379, 427 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में बुरी तरह से घायल चंद्रभान सिंह को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं लाया गया जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। स्थिति गंभीर होने पर बलिया से वाराणसी कर दिया गया है, जहां उनका इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। नरही थाना प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस मामले में एक टीम गठित कर शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---