Left Post

Type Here to Get Search Results !

Ballia News: चेतन किशोर गांव में धूमधाम के साथ मनाया गया आस्था का महापर्व छठ पूजा, दीपों से जगमगाया घाट

दीपों से जगमगाया चेतन किशोर का पोखरा, धूमधाम से मनाया जा रहा छठ पूजा का महापर्व, ग्राम पंचायत चेतन किशोर द्वारा की गई थीं लाइट व जरनेटर की व्यवस्था

खबरें आजतक Live

मुख्य अंश (toc)

छठ पूजा का महापर्व

सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश) स्थानीय तहसील क्षेत्र के चेतन किशोर गांव में छठ पूजा का महापर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। शिवमन्दिर स्थित चेतन किशोर के पोखरा घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे और छठी मैया की पूजा अर्चना की तथा डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर सभी के मंगल हेतु कामना किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत चेतन किशोर द्वारा लाइट और जरनेटर की व्यवस्था की गई थी, जिससे घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

ग्राम प्रधान ने किया छठ घाट का दौरा

ग्राम प्रधान योगेन्द्र राजभर ने अपने टीम के साथ छठ घाट का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि छठ पूजा का महापर्व हमारे गांव की एकता और सामूहिकता का प्रतीक है, और हमें इस पर्व को मनाने पर गर्व है।

समाजसेवी और प्रधान प्रतिनिधि ने दी बधाई

समाजसेवी शशि प्रकाश चौबे और प्रधान प्रतिनिधि कुलदीप चौबे ने व्रती महिलाओं को छठ महापर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि छठ पूजा का महापर्व हमारे गांव की संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और हमें इसे आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए।

क्या हैं छठ पूजा का महत्व

छठ पूजा का महापर्व सूर्य देव और छठी मैया की पूजा के लिए मनाया जाता है। यह पर्व चार दिनों तक चलता है, जिसमें व्रती महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं। छठ पूजा का महत्व सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अतुलनीय है, क्योंकि यह पर्व समाज में सामूहिकता और एकता का प्रतीक हैं।

यें लोग रहें मौजूद

छठ पूजा महापर्व के अवसर पर मुख्य रूप से बाबू राय, विशाल राय, अनुपम राय, बिरजू राम, सुरेन्द्र यादव, सोनू ठाकुर, पिन्टू, शमीम, सुनील गुप्ता, राजू गुप्ता, धनंजय खरवार व रमाकांत राजभर आदि मौजूद रहें।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---