रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम, समाज को दिया अनोखा संदेश, फूलों की रंगोली से सजा विद्यालय, बच्चों की प्रतिभा का हुआ प्रदर्शन, बच्चों की रचनात्मकता का प्रदर्शन, रंगोली प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा
![]() |
खबरें आजतक Live |
मुख्य अंश (toc)
रंगोली से समाज को अनोखा संदेश
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। प्रकाश विद्या मंदिर हुसेनपुर बंशीबाजार में 18 अक्टूबर दिन शनिवार को आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और सृजनात्मकता का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में नारी सशक्तिकरण, श्रीराम मंदिर, सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और ज्ञान विज्ञान जैसे विभिन्न विषयों पर रंगोली बनाकर समाज को अनोखा संदेश दिया गया।
➡️प्रकाश विद्या मंदिर हुसेनपुर बंशीबाजार बलिया में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन, ➡️रंगोलियों में दिखीं भारतीय संस्कृति की अनोखी झलक
— खबरें आजतक Live - Khabre Aajtak Live (@khabreaajtakliv) October 19, 2025
➡️रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाई धूम, समाज को दिया अनोखा संदेश
➡️फूलों की रंगोली से सजा विद्यालय, बच्चों की प्रतिभा का हुआ प्रदर्शन pic.twitter.com/wBxDTaPZPB
बच्चों की प्रतिभा का प्रदर्शन
विद्यालय के व्यवस्थापक मनीष कुमार सिंह ने बच्चों के रचनात्मक और सृजनात्मक कला की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। विद्यालय के प्रभारी विनय कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ सभी रंगोलियों का निरीक्षण किया।
मेधावियों में पुरस्कार वितरण
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को गिफ्ट और मेडल देकर सम्मानित किया गया। व्यवस्थापक मनीष कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों में रचनात्मकता एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से बच्चों में नए और अनोखे विचारों को जन्म दिया जाता है और उन्हें वास्तविकता में बदला जाता हैं।
प्रबंधक ने बच्चों को दी बधाई
आयोजित रंगोली प्रतियोगिता को लेकर प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है और वे अपनी रचनात्मकता को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई भी दिया।
बच्चों को मिली प्रधानाचार्या की सराहना
प्रधानाचार्या अंकिता सिंह ने कहा कि रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कला और सृजनात्मकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं, जो वास्तव में बहुत ही सराहनीय है। हमें गर्व हैं कि हमारे विद्यालय में ऐसे प्रतिभाशाली बच्चे हैं जो अपनी कला के माध्यम से समाज को एक सकारात्मक संदेश दे रहे हैं।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता