Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी: बलिया जिलें के इस क्षेत्र मे आज टिकैत करेंगे किसानों संग किसान महापंचायत, मोर्चा के आह्वान पर पड़ोसी जिलों समेत बिहार से भी आयेंगे किसान

"सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र स्थित चेतन किशोर के मैदान में 10 मार्च को दिन के 11 बजे से संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से होगी किसान महापंचायत"

खबरें आजतक Live

सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। बलिया जिले की सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र स्थित चेतन किशोर के मैदान में 10 मार्च को दिन के 11 बजे से संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किसान महापंचायत होगी। इसमें मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत भी भाग लेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चेतन किशोर के मैदान में भीड़ जुटाने के लिए किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव संपर्क कर रहे हैं। बलिया, गाजीपुर, देवरिया, मऊ, चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़, फैजाबाद, बस्ती, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर आदि जनपदों से भी बड़ी संख्या में किसान आएंगे। बलिया से सटे बिहार के इलाकों से भी किसानों के पहुंचने के आसार है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीराम चौधरी भी इसे सफल बनाने में लगे हैं। राष्ट्रीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष शिव नारायण यादव ने बताया कि टिकैत के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय किसान सभा, भाकपा माले, भारतीय किसान यूनियन व किसान फोर्स के साथ ही कांग्रेस, सपा, बसपा के कार्यकर्ताओं से भी संपर्क किया जा रहा है। ताकि राकेश टिकैत की बातों को किसानों के साथ ही आम नागरिकों तक पहुंचाया जा सके और किसान कानूनों को वापस कराया जा सके। राष्ट्रीय किसान सभा के अध्यक्ष रामाशीष राय ने बताया कि किसान नेता राकेश टिकैत हवाई मार्ग से वाराणसी आएंगे। वहां से सड़क मार्ग से गाजीपुर में पत्रकार वार्ता के बाद रसड़ा होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। बताया कि भीड़ 50 हजार से अधिक होगी। कार्यक्रम समाप्त होने पर देवरिया होते हुए दिल्ली चले जाएंगे।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---