Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: इस पूर्व ब्लाक प्रमुख के पुण्यतिथि पर निःशुल्क महिला आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन, कही ये बातें

"पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व० अखण्डानंद सिंह की छठवीं पुण्य तिथि पर तीन दिवसीय नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन हेतु निःशुल्क महिला आत्म रक्षा सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर का पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन"
खबरें आजतक Live
रतसर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय कस्बा क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थान रतसर इंटर कालेज के प्रांगण में पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व० अखण्डानंद सिंह की छठवीं पुण्य तिथि पर अक्सा एजुकेशनल एण्ड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संयोजकत्व में तीन दिवसीय नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन हेतु निःशुल्क महिला आत्म रक्षा सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन गुरुवार को पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में महिलाओं व बच्चियों को आत्म रक्षा के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाना बहुत जरूरी है। साथ ही वहां पर उपस्थित महिलाओं एवं बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के टिप्स भी दिए। वही लखनऊ से आए ड्रैगन एकेडमी आफ मार्शल आर्टस के ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बालिकाओं को निःशुल्क आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए कैम्प लगाया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत स्व० अखण्डानन्द सिंह के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तथा भावपूर्ण श्रद्धांजली दी गई। 

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव उपाध्याय, जितेन्द्र राय, भानु प्रकाश सिंह, अन्तर्राष्ट्रीय कुंग फू फेडरेशन के उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, प्रबन्धक रतसर इण्टर कालेज मुक्ता नन्द सिंह, प्राचार्य परमात्मा नन्द पाण्डेय, कमलाकान्त सिंह, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह, भानु प्रकाश सिंह, विशाल सिंह, नन्दिनी तिवारी, डॉ अनिता सिंह, थानाध्यक्ष गड़वार राजीव सिंह व चौकी प्रभारी राम अवध सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अन्त में अक्शा फाउंडेशन के सचिव दीप्ती सिंह  एवं निवर्तमान प्रधान स्मृति सिंह ने आए हुए अतिथियों का बुके देकर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कुलपति गढ़वाल विश्वविद्यालय डा० लल्लन सिंह एवं संचालन एडवोकेट देवानन्द सिंह ने किया। इस प्रशिक्षण शिविर में रतसर इंटर कॉलेज, संपूर्णानंद इंटरमीडिएट कॉलेज व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बालिकाएं सम्मिलित रही।
  
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---