Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: चक्रवती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर की 1012 वी जयंती पर इस पूर्व राज्यमंत्री नें कहीं यें बात

"मुख्यातिथि द्वारा राष्टवीर महाराजा सुहेलदेव के तैल चित्र पर दीप प्रज्वालित कर कार्यक्रम का किया गया शुरुआत"
खबरें आजतक Live
सिकंदरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। चक्रवती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर की 1012 वी जयंती समारोह सोमवार को चक्खान प्राइमरी स्कूल के पास युवा नेता दिलीप राजभर की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया। जयंती समारोह के मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव व पूर्व राज्यमंत्री डॉ अरविंद राजभर रहे। मुख्यातिथि का स्वागत कार्यकताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ माल्यापर्ण कर के किया गया। वही मुख्यातिथि द्वारा राष्टवीर महाराजा सुहेलदेव के तैल चित्र पर दीप प्रज्वालित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री डॉ अरविंद राजभर ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा व सहयोग को पार्टी व समाज हमेशा याद रखेगा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी गरीबों व मजलूमों की पार्टी है। कहा कि आज राजतंत्र नहीं है लोकतंत्र है। अगर आज भी राजतंत्र होता तो हम लोग राजा बन गए होते। 

लेकिन लोकतंत्र है इस लिये आप लोग इतिहास को पढ़े फिर जगे, जिस दिन आप लोग जग गए उस दिन हम लोगो को उत्तर प्रदेश की सरकार में जाने से कोई नही रोक सकता है। उन्होंने कहा कि बिहार में राजभर का कोई ऐसा परिवार नही है जिसके घर मे महाराजा सुहेलदेव जी की फोटो न हो उसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश के प्रत्येक राजभर परिवारों के घर मे भी राजा सुहेलदेव की फोटो होनी चाहिए। अपने कार्यकताओं को हर घर मे फोटो पहुचाने की बात कही। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव रजनीश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर, सुनील सिंह, पुनीत पाठक, सुरेंद्र चौधरी, बिधान सभा अध्यक्ष अनिल राजभर, राजेन्द्र राजभर, प्रमोद राजभर, संपत राजभर, अंकित राजभर, पंकज राजभर, भूलन राजभर, अजय राजभर, अमरजीत, विनोद, आकाश राजभर, गोविंदा राजभर, मुर्तुजा, सोनू राजभर, वकील राजभर, रमेश राजभर, गोविंद कुमार, मोहन, सुरेश, बुआ राजभर, रामु राजभर, फेकू राजभर, बलिराम राजभर सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप राजभर व संचालन सत्येंद्र राजभर ने किया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---