Left Post

Type Here to Get Search Results !

यूपी: सपा के इस पूर्व कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व मे किसानों के जनजागरण व कृषि बिल के विरोध मे निकाली गई मोटरसाइकिल यात्रा, पूर्व मंत्री ने कहीं ये बातें

"किसानों के जनजागरण व भाजपा सरकार द्वारा पारित कृषि बिल के विरोध में निकाली गई मोटरसाइकिल यात्रा, रैली मे हजारों कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा"
खबरें आजतक Live
सिकंदरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कद्दावर नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री जियाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में वुधवार को विधानसभा क्षेत्र ब्लॉक के किसानों के जनजागरण हेतु भाजपा सरकार द्वारा पारित कृषि बिल के विरोध में मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई। रैली मे हजारों कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जन जागरण रैली बहेरी से शुरू होकर पंदह, धनेजा, किकोड़ा, बरवा, दादर, डकिनगंज, एकईल, तड़वा, उससा, जगदरा, गौरनिया होते हुए खेजूरी में आकर समाप्त हुआ। जन जागरण रैली को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि यह भाजपा सरकार आम जनता के साथ छलावा कर रही है आए दिन सरकारी संपत्तियों को प्राइवेट उद्योगपतियों के हाथों बेचा जा रहा है। 

केंद्र सरकार अब किसानों को अपना हितैषी बताकर कर किसानों के साथ ही बहुत बड़ा छलावा करने जा रही है। जिसके कारण किसान अपनी ही जमीन में मजदूरी करने को बाध्य हो जाएगा। कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार की नीतियों की खुले शब्दों में निंदा करती है तथा किसानों की खेती को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी सभी स्तरों पर मजबूत आंदोलन करेगी। जन जागरण रैली में मुख्य रूप से रामजी यादव, चंद्रमा यादव, देव नारायण यादव, अरविंद चौहान, राजकुमार वर्मा, वीर बहादुर वर्मा, संजय सिंह नमो नारायण सिंह, राज विजय यादव, लक्ष्मण यादव, लाल बाबू यादव, असलम प्रधान ब्लू राय बृजेश यादव, गणेश यादव, हरे राम चौहान, मल्लू यादव, जितेंद्र यादव, जितेंद्र शर्मा, राजू यादव, जमील, नसरुल्लाह, ताराचंद राम, राहुल राय, हिरामन यादव, सहित हजारों की संख्या मे पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---