"धान क्रय केंद्रों का दौरा कर उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने मातहतों की जमकर लगाई क्लास"
![]() |
खबरें आजतक Live |
सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश) सरकार द्वारा किसानों से खरीदे जा रहे धान में आ रही शिकायतों के बाद उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर अभय कुमार सिंह ने धान क्रय केंद्रों का दौरा कर मातहतों की जमकर क्लास लगाई। साथ ही कहा कि किसानों को परेशान न किया जाय साथ ही कहा कि किसानों को क्रय केन्द्र पर भी विशेष ध्यान दिया जाय। किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। शासन के निर्देश के क्रम में किसानों के धान को सीधे क्रय केंद्र पर लिए जाने का निर्देश दिया गया है। अगर कही भी कोई विचौलिया दिखाई दिया तो सम्बन्धित केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि अब तक तहसील के कुल आठ क्रय केंद्रों पर कुल 9900 कुंतल धान की खरीद की गई है। जिसमे मार्केटिंग सिकन्दरपुर पर 1600 कुन्तल, एग्रो बहेरी पर 600 कुन्तल, मार्केटिंग बहेरी पर 1200 कुंतल, एग्रो पुर पर 1500 कुंतल, पीसीएफ भाटी 1100 कुंतल, पी सी एफ जमीन भाटी पर 1000 कुंतल, बाछापार 800 कुंतल, पीसीएफ जगदरा पर 1100 कुंतल धान की खरीद कर ली गई है।
रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता