Left Post

Type Here to Get Search Results !

बलिया: बेल्थरा रोड मार्ग बनता जा रहा दुर्घटना का मुख्य जोन, प्रशासन की आंखों पर बंधी पट्टी, एक महीने में दो दर्जन दुर्घटनाओं में अनेकों ने गंवाई जान

"पिछले एक महीने में हुईं हैं दो दर्जन से अधिक दुर्घटनाएं, 20 ऐसी दुर्घटनाएं हुई हैं जिनमें अधिकतर लोगों को गंवानी पड़ी अपनी जान"
खबरें आजतक Live
सिकंदरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र का बेल्थरा रोड मार्ग दुर्घटना का मुख्य जोन बनते जा रहा है। कारण कि पिछले एक महीने में दो दर्जन से अधिक दुर्घटनाएं हुई हैं, जिसमें 20 ऐसी दुर्घटनाएं हुई हैं जिनमें अधिकतर लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। बावजूद इसके अभी शासन तथा प्रशासन के द्वारा दुर्घटनाओं को ब्रेक लगाने के लिए अपने स्तर से कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। यदि घटनाओं को देखा जाए तो पिछले हफ्ते अपने भाई के शादी में जा रहे छोटे भाई की वाहन दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके पूर्व एक साथ दो मौतों ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। 

लगभग एक माह पूर्व भारतीय जनता पार्टी के एक युवा कार्यकर्ता को भी उसी मार्ग पर दुर्घटना में अपनी जान गंवानी पड़ी थी। ऐसा नहीं है, कि इसमें वाहन चलाने वालों का दोष नहीं है।वाहन चालक अधिकतर दुपहिया वाहन से दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। कारण कि कुछ वाहन चालक इसमें नाबालिग भी होते हैं तो कुछ वाहन चालक नशे में अपना जान गवा दे रहे हैं। वैसे शासन व प्रशासन को इसे दुर्घटना जोन घोषित कर दुर्घटना रोकने के लिए उपाय करना चाहिए, जिससे कि अचानक हो रही दुर्घटनाओं से लोगों को अपनी जान न गंवानी पड़े और वे सुरक्षित अपने गंतव्य को पहुंच सके।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
image image image image image image image

Image   Image   Image   Image  

--- Top Headlines ---